'480 पाकिस्तानी हैंडल की पहचान हुई', दिल्ली पुलिस ने NEET विरोध प्रदर्शनों में ऑपरेशन सिंदूर कनेक्शन का किया खुलासा
दिल्ली पुलिस ने नीट विरोध प्रदर्शनों के दौरान भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 480 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स को ...और पढ़ें

दिल्ली में चल रहे सीजेपी आंदोलन की एक झलक। फाइल फोटो
HighLights
दिल्ली पुलिस ने 480 से अधिक पाकिस्तानी हैंडल ब्लॉक किए।
नीट विरोध प्रदर्शनों में भ्रामक जानकारी फैला रहे थे ये हैंडल।
'ऑपरेशन सिंदूर' में भी भारत विरोधी प्रचार में शामिल थे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नीट पेपर लीक और संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स जो भ्रामक जानकारी और अफवाहें फैला रहे थे, उन्हें ब्लॉक कर दिया है। इन सभी हैंडल्स को चिन्हित कर ब्लॉक करने की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। खास बात यह है कि इन्हीं हैंडल्स के जरिये ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारत की छवि को नकारात्मक बनाने के लिए भ्रामक पोस्ट शेयर किए जा रहे थे।
दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर सुमित झा ने कहा, 'हमने देखा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। अब तक 480 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स चिन्हित किए गए हैं, जो इस स्थिति का फायदा उठाकर फर्जी सामग्री और अफवाहें फैला रहे हैं। इन्हें ब्लॉक किया जा रहा है।'
डीसीपी सुमित झा ने आगे बताया कि ये वही हैंडल्स हैं जो पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे। इनका मकसद लोगों को उकसाना और खासकर छात्रों का ध्यान भटकाना है। डीसीपी ने आम जनता, खासकर छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे अनवेरिफाइड पोस्ट्स, एडिटेड वीडियो या अनाम अकाउंट्स से आए कंटेंट से प्रभावित न हों।
उन्होंने कहा, 'बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी फर्जी पोस्ट, एडिटेड वीडियो या अनाम हैंडल से उकसाए न जाएं। कोई भी पोस्ट शेयर करने से पहले फैक्ट चेक जरूर करें। अफवाहें न फैलाएं और न ही किसी असामाजिक तत्व को अपनी भावनाओं पर काबू पाने दें।'
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है और दिल्ली पुलिस इस अधिकार का सम्मान करती है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें- सीजेपी के इंस्टा पेज पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और खाड़ी देशों के फालोअर्स की भरमार; खड़े हो रहे कई सवाल
यह भी पढ़ें- इंटरनेट बंदी, लाठीचार्ज और आंसू गैस बचने के बता रहे तरीके; CJP के प्रदर्शनकारियों अपना रहे 'सर्वाइवल टिप्स'
यह भी पढ़ें- दिल्ली के CJP प्रदर्शन को नोएडा से जोड़कर भ्रामकता फैलाने का प्रयास, दो मुकदमे दर्ज; सोशल मीडिया में सख्ती
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवा निलंबित, पुलिस ने कहा- आज रात कोई कार्रवाई नहीं होगी
