विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवा निलंबित, पुलिस ने कहा- आज रात कोई कार्रवाई नहीं होगी

Published: Thu, 23 Jul 2026 09:27 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:31 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की आशंकाओं को खारिज किया। ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की आशंकाओं को खारिज किया।

अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की आशंकाओं को खारिज किया। 

HighLights

  1. केजरीवाल ने जंतर मंतर पर कार्रवाई की आशंका जताई।

  2. दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की योजना से इनकार किया।

  3. कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ाई गई, दुकानें बंद कराईं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। केजरीवाल ने लिखा, “कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6:30 बजे बंद करने के आदेश। जबरदस्त सिक्योरिटी। ढेर सारी एंबुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?”

केजरीवाल का यह पोस्ट CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के छात्र-युवा प्रदर्शन के बीच आया है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

 

कोई कार्रवाई करने का प्लान नहीं

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि “आज रात चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर कोई कार्रवाई करने का प्लान नहीं है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि वाली या गुमराह करने वाली सूचनाएं न फैलाएं।

प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में पुलिसकर्मी, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कुछ दुकानदारों को शाम 6:30 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

“छात्रों पर दमन” की रणनीति

विपक्षी दलों ने इस पूरे घटनाक्रम को “छात्रों पर दमन” की रणनीति बताया है। वहीं, BJP नेताओं का कहना है कि CJP प्रदर्शन असली छात्र आंदोलन नहीं बल्कि विपक्ष द्वारा राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से CJP प्रदर्शन काफी उग्र रहा है। जंतर-मंतर पर हुए पिछले प्रदर्शनों में पुलिस के साथ झड़प और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। छात्र संगठन आगे और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं, जबकि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दावा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: बिना कैमरा निकाले होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, उपद्रवियों और संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस का नया हथियार तैयार