विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना कैमरा निकाले होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, उपद्रवियों और संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस का नया हथियार तैयार

Published: Thu, 23 Jul 2026 08:47 PM (IST)

दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों की निगरानी के लिए मेटा रे-बैन एआई स्मार्ट चश्मों का उपयोग कर ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों की निगरानी के लिए मेटा रे-बैन एआई स्मार्ट चश्मों का उपयोग कर रही है।

दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों की निगरानी के लिए मेटा रे-बैन एआई स्मार्ट चश्मों का उपयोग कर रही है।

HighLights

  1. पुलिस जंतर-मंतर पर मेटा एआई स्मार्ट चश्मे का उपयोग कर रही है।

  2. यह तकनीक भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बना रही है।

  3. स्मार्ट चश्मे से प्रदर्शन स्थल की गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस अधिकारियों को अब मेटा रे-बैन एआइ स्मार्ट चश्मों से लैस किया गया है, जिनकी मदद से प्रदर्शन स्थल की गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी रखी जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने इन स्मार्ट चश्मों का पहली बार इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वीआइपी सुरक्षा व्यवस्था में प्रयोग किया था। अब इन्हें जंतर-मंतर पर तैनात उन अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है, जो प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

2026-07-22T185812Z_1711964664_RC23JMAY0HX6_RTRMADP_3_INDIA-POLITICS

सूत्रों के मुताबिक, इन एआइ स्मार्ट चश्मों में हाई-रिजाल्यूशन कैमरा, वीडियो रिकार्डिंग और लाइव विजुअल कैप्चर जैसी सुविधाएं हैं। इससे अधिकारी घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो बिना अलग कैमरा या मोबाइल निकाले रिकार्ड कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यह रिकॉर्डिंग जांच और साक्ष्य के रूप में भी उपयोगी साबित हो सकती है।

ff - 2026-07-23T204508.063

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भीड़ के बीच सामान्य तरीके से निगरानी करना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में स्मार्ट चश्मे संदिग्ध गतिविधियों, उपद्रवियों की पहचान और घटनाओं के त्वरित दस्तावेजीकरण में मददगार साबित हो रहे हैं। इससे नियंत्रण कक्ष तक महत्वपूर्ण जानकारी तेजी से पहुंचाने और मौके पर त्वरित निर्णय लेने में भी सुविधा मिल रही है।

आधुनिक तकनीक के उपयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और संवेदनशील आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट ठप, मेट्रो बंद और सड़कों पर महाजाम; प्रदर्शन से दिल्ली में जनजीवन बेपटरी!