Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के आदर्श नगर से डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक में 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

    By AgencyEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 12:16 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर इलाके से 4 साल की बच्ची के साथ अपने क्लीनिक में छेड़छाड़ करने आरोप में डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    दिल्ली के आदर्श नगर से डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक में 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप।

    नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के आदर्श नगर से एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला शख्स डॉक्टर है और उसने अपने क्लीनिक में बच्ची के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के उत्तरी पश्चिम जिले के आदर्श नगर में एक डॉक्टर ने 4 साल की बच्ची से कथित तौर पर अपने क्लीनिक में छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

    मां के साथ दवा लेने गई थी बच्ची

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने पीड़िता की मां द्वारा शिकायत देने के बाद यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के साथ रविवार को कथित छेड़छाड़ की घटना हुई थी और सोमवार को पीड़िता की मां ने मामले की पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार बच्ची के पेट में दर्द था और रविवार को उसकी मां उसे घर के पास आदर्श नगर स्थित एक क्लीनिक पर ले गई।

    पीड़िता की मां ने सुनाई डॉक्टर की करतूत

    पीड़िता की मां ने बताया, "जब वह लड़की के साथ क्लिनिक के अंदर गई, तो उसे याद आया कि वह अपना पर्स बाहर भूल गई है। मां ने पुलिस को बताया कि जब वह अंदर गई तो उसने पाया कि डॉक्टर ने लड़की की ड्रेस के अंदर हाथ डाला था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।"