दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-23 में रॉड-चाकू से हंगामा कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रोहिणी के सेक्टर-23 में झगड़े की सूचना पर पहुंची बेगमपुर थाना पुलिस ने एक युवक सतीश को गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर। जागरण
HighLights
रोहिणी सेक्टर-23 में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची।
युवक सतीश लोहे की राड, चाकू लेकर हंगामा कर रहा था।
पुलिस ने छीना हुआ मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर-23 में झगड़े की सूचना पर पहुंची बेगमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। आरोपित की पहचान 29 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से एक छीना हुआ मोबाइल और सफेद रंग की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपित के पास से लोहे की राड और एक छोटा चाकू भी मिला।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को आनलाइन स्टोर के पास झगड़े की सूचना पर पीसीआर काल मिली थी। सूचना मिलते ही बेगमपुर थाने का बीट स्टाफ मौके पर पहुंचा। वहां सतीश हंगामा कर रहा था और उसके हाथ में लोहे की राड व छोटा चाकू था।
वह संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहा था। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के दौरान सतीश के कब्जे से एक मोबाइल मिला। आरोपित ने पूछताछ में इसे छीना हुआ मोबाइल बताया। इस संबंध में बेगमपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।