संसद में स्मोक कंटेनर लेकर घुसे थे मनोरंजन और सागर, अब 1 दिसंबर को आ सकता है अहम फैसला
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में ट्रायल कोर्ट 1 दिसंबर को आरोप तय करने पर अपना निर्णय सुना सकती है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी आरोपी मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट को दी, जिसकी अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।

आरोपितों ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में छलांग लगाई थी और स्प्रे कंटेनर से धुआं छोड़ा था। फाइल फोटो
HighLights
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में 1 दिसंबर को निर्णय।
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को दी जानकारी।
आरोपी मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर सुनवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 13 दिसंबर 2023 के संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में एक दिसंबर को ट्रायल कोर्ट अपना निर्णय सुना सकती है। शुक्रवार को यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने आरोपित मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट को दी।
वहीं, न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह व न्यायमूर्ति दिनेश भट की पीठ ने जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नाेटिस कर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगाया है। ट्रायल कोर्ट ने मनोरंजन को जमानत देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी।
स्प्रे कंटेनर से धुआं छोड़ा
13 नवंबर को पटियाला हाउस की विशेष अदालत ने मनोरंजन और सागर शर्मा की नियमित जमानत याचिकाएं खारिज की थीं। अभियोजन के अनुसार दोनों ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में छलांग लगाई थी और स्प्रे कंटेनर से धुआं छोड़ा था। इससे कार्यवाही बाधित हुई और अफरा-तफरी मच गई थी।
कामकाज में बाधा डालने की योजना बनाई
वहीं, इसी समय पर संसद परिसर के बाहर भी दो आरोपितों नीलम आजाद व महेश कुमावत ने ऐसा ही प्रदर्शन किया था। दोनों आरोपितों को जुलाई 2025 में हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने कई बैठकें करने के साथ ही संसद की रेकी की थी।
इसके साथ ही स्मोक कंटेनर जुटाए और स्पोर्ट्स शूज खरीदे थे। जांच एजेंसी ने तर्क दिया था कि आरोपितों ने 2001 के संसद हमले की बरसी के दिन संसद में दहशत जैसा माहौल बनाने और कामकाज में बाधा डालने की योजना बनाई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।