विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज सबसे प्रदूषित इलाका चांदनी चौक, AQI 317 पहुंचा; NCR के शहरों में कितनी साफ है हवा?

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:16 AM (IST)

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार सुबह चांदनी चौक सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 300 के पार दर्ज किया गया। IMD ने रविवार को स्थिति और खराब होने का अनुमान लगाया है।

नई दिल्ली में आनंद विहार के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 'खराब' कैटेगरी में रहा, लेकिन गाड़ियां गुजरती रहीं। (ANI वीडियो ग्रैब)

नई दिल्ली में आनंद विहार के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 'खराब' कैटेगरी में रहा, लेकिन गाड़ियां गुजरती रहीं। (ANI वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के पार।

  2. चांदनी चौक में सबसे अधिक 317 एक्यूआई दर्ज किया गया।

  3. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदूषण बढ़ने का अनुमान लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Pollution News: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल प्रदूषण से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। लगातार घटते तापमान के बीच शनिवार सुबह भी प्रदूषित हवा का असर देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 के पार दर्ज किया गया।

सबसे प्रदूषित इलाका चांदनी चौक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 279 देखा गया जबकि, आज सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका चांदनी चौक रहा। चांदनी चौक के आसपास आज सुबह AQI 317 रिकॉर्ड किया गया।

नोएडा और गाजियाबाद में AQI 300 से नीचे

वहीं, इनके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में आज का एक्यूआई 300 से नीचे रहा। उधर, हरियाणा के गुरुग्राम में भी एक्यूआई 250 से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले कई दिनों से इसके आसपास ही आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है। 

आज कहां कितना रहा AQI

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 279 खराब
अशोक विहार 243 खराब
बवाना दिल्ली 275 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 317 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 312 बहुत खराब
नोएडा सेक्टर-62 298 खराब
गाजियाबाद 234 खराब
गाजियाबाद लोनी 223 खराब
गुरुग्राम  234 खराब

नोट: आंकड़े (CPCB) की वेबसाइट से लिए गए हैं।

न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज

वाहनों से निकलने वाला धुआं हवा में पीएम 2.5 प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। वहीं, दिल्ली का एक्यूआई लगातार तीसरे दिन बढ़कर 226 पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को यह 224 व बुधवार को यह 220 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।

IGI एयरपोर्ट पर कल था 346 AQI

वहीं, शुक्रवार को 57 निगरानी केंद्रों में से 36 पर हवा खराब श्रेणी में रही। 17 केंद्रों पर एक्यूआई मध्यम और चार केंद्रों पर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 केंद्र पर सबसे खराब स्थिति रही, जहां एक्यूआई 346 दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी तंत्र के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को हवा खराब श्रेणी में ही रहने की आशंका है। रविवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से मिली कुछ निजात, AQI 221 पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।