CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बंद जैसे हालात, इंटरनेट और 45 मेट्रो स्टेशन बंद; सड़कों पर भी पाबंदियां
CJP Protest Delhi Updates: CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर के ...और पढ़ें
-1791598192435_m.webp)
दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर हाई अलर्ट। जागरण
HighLights
CJP का मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन।
दिल्ली में जंतर-मंतर के पास इंटरनेट सेवा बंद।
सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो और सड़कों पर कड़ी पाबंदियां।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट है। यह विरोध-प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाना है। हालांकि, सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
आज दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन, स्कूल-कॉलेज और जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट भी बंद किया गया है। जानिए आज राजधानी में और क्या-क्या बंद है?
चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। नई दिल्ली जिले में बेहद चाक चौबंद पहरा है। किसी को भी जंतर-मंतर की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा। नई दिल्ली जिले में चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों का करा पहरा है। रातभर पुलिस जगह जगह बैरिकेडिंग कर वहां तैनात रही। हर एक वाहन की जांच की जाती रही। सैकड़ों पर पैदल चलने वालों से भी पूछताछ की जाती रही।

अर्द्ध सैनिक बल भी तैनात
वहीं, सुबह साढ़े 5 बजे दिल्ली पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों का शिफ्ट बदला गया। अभी तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सीजेपी की तरह से सोशल मीडिया पर भी कोई नया पोस्ट नहीं किया गया है। नई दिल्ली जिले में किसी भी सड़क पर सीजेपी के समर्थकों के आने की सूचना नहीं दिल्ली पुलिस को मिली है।
-1791598260200.webp)
हालात पूरी तरह से काबू
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन का कहना है कि हालात पूरी तरह से काबू में है। किसी को भी जिले में घुसने नहीं दिया जाएगा चाहे दिल्ली पुलिस को किसी भी तरह का कदम उठाना पड़े। पूरी देखी हाई अलर्ट पर है। पूरी दिल्ली में सुबह से ही गश्त शुरू कर दी गई है। सारे सीनियर ऑफिसर और एसएचओ गश्त कर रहे हैं।
ट्रेनें भी निरस्त
आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इतना ही नहीं शनिवार को भी सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

स्कूल-कॉलेज भी प्रभावित
सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन और मेट्रो सेवाओं में बाधा की आशंका के चलते दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। कुछ स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया है, जबकि कालेजों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

इंटरनेट सेवा भी बंद
सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली जिले में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। जनपथ-कर्तव्य पथ से चार किलोमीटर की दूरी में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (मुख्यालय) ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश शुक्रवार रात 10:00 बजे से लागू होकर शनिवार की रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
