विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के प्रदर्शन से नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में 30 जगह ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रास्तों में होगा बदलाव

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:36 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Oct 2026 07:39 AM (GMT+05:30)

सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में 30 प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक ...और पढ़ें

नई दिल्ली में जंतर-मंतर के पास, सीजेपी के एलानिया प्रदर्शन से पहले सुरक्षाकर्मी बैरिकेड्स के पास तैनात हैं। रॉयटर्स

नई दिल्ली में जंतर-मंतर के पास, सीजेपी के एलानिया प्रदर्शन से पहले सुरक्षाकर्मी बैरिकेड्स के पास तैनात हैं। रॉयटर्स

HighLights

  1. सीजेपी प्रदर्शन से दिल्ली में यातायात प्रभावित होगा।

  2. नई दिल्ली, मध्य दिल्ली में 30 जगह डायवर्जन।

  3. यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली की सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। प्रदर्शन के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात नियंत्रित करने की तैयारी की है। ऐसे में कनाॅट प्लेस, संसद मार्ग, जंतर-मंतर और मंडी हाउस समेत प्रमुख इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन सड़कों पर जानें से बचें...

ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है या वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है।

  • शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पाइंट
  • धौला कुआं फ्लाईओवर
  • झंडेवालान
  • पंचकुइयां
  • मंडी हाउस
  • मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
  • गुरुनानक चौक

इन रास्तों में किया जा सकता है बदलाव

  • चेम्सफोर्ड रोड
  • कनाॅट प्लेस आउटर सर्कल टी-पाइंट
  • भैरों रोड
  • एमजीएम रिंग रोड टी-पाइंट
  • लोधी रोड फ्लाईओवर
  • नीला गुंबद
  • मदरसा टी-पाइंट
  • सम्राट होटल चौराहा

संसद मार्ग और कनाॅट प्लेस के आसपास विशेष सतर्कता

  • अशोक रोड-जंतर मंतर रोड चौराहा
  • विंडसर प्लेस
  • टाॅल्स्टाॅय मार्ग
  • जनपथ क्राॅसिंग
  • रेल भवन
  • जय सिंह रोड
  • संसद मार्ग क्राॅसिंग
  • कनाॅट प्लेस आउटर सर्कल
  • बाराखंबा रोड टी-पाइंट
  • गोल डाकखाना
  • पटेल चौक

इन रास्तों पर रहेगी पुलिस की खास नजर

जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पाइंट, राम मनोहर लोहिया अस्पताल चौराहे और कनाट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-पाइंट पर भी पुलिस की नजर रहेगी। मौके की स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले पहले निकलें

ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। खासकर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर गुजरने वाले लोगों को संभावित जाम और मार्ग परिवर्तन को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौके पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

road-diversion-cjp1

कानून-व्यवस्था के हालात पर निर्भर करेगी स्थिति

यातायात प्रतिबंधों की स्थिति प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था के हालात पर निर्भर करेगी। स्थिति सामान्य होने पर प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया मंचों पर जारी ताजा अपडेट देख लें, ताकि रास्ते में होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर जुटने लगे CJP समर्थक, दिल्ली में भारी किलेबंदी; मोबाइल इंटरनेट बंद और मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी

यह भी पढ़ें- गंगा किनारे स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! मुंगेर के सोझी घाट पर बनेगा फूड कोर्ट, मिलेंगे सिर्फ शाकाहारी व्यंजन