गंगा किनारे स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! मुंगेर के सोझी घाट पर बनेगा फूड कोर्ट, मिलेंगे सिर्फ शाकाहारी व्यंजन
मुंगेर के सोझी घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसमें आधुनिक फूड कोर्ट और वेंडिंग जोन शामिल होंगे। नगर निगम की ...और पढ़ें
-1791596883650_m.webp)
इस तरह बनेगा फूड कोर्ट व वेडिंग जोन. सौ. निगम
HighLights
सोझी घाट पर आधुनिक फूड कोर्ट और वेंडिंग जोन बनेगा।
परिसर में केवल शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध होंगे।
पूजा सामग्री, फल-फूल की दुकानें भी लगेंगी।
संवाद सूत्र, मुंगेर। Munger Sojhi Ghat Food Court Vending Zone: मुंगेर शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान कहे जाने वाले ऐतिहासिक सोझी घाट की तस्वीर अब बहुत जल्द बदलने वाली है। गंगा दर्शन करने और फुर्सत के सुकून भरे पल बिताने के लिए पहुंचने वाले शहरवासियों तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अब घाट परिसर में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुंगेर नगर निगम ने सोझी घाट परिसर के सौंदर्यीकरण, आधुनिक फूड कोर्ट और व्यवस्थित वेंडिंग जोन निर्माण हेतु टेंडर जारी किया
घाट की पवित्रता और धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए परिसर में केवल शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की ही होगी व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक ही परिसर में फल, माला और पूजा-सामग्री की सुसज्जित दुकानें की जाएंगी आवंटित
महापौर कुमकुम देवी का बयान: सोझी घाट को ऐसा पर्यटक स्थल बनाएंगे जहां लोग परिवार संग गंगा दर्शन व सुकून के पल बिता सकें
मुंगेर नगर निगम प्रशासन ने सोझी घाट को आकर्षक रूप देने के लिए परिसर में आधुनिक फूड कोर्ट और सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने की दिशा में टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया जाएगा। नगर निगम की इस पहल से सोझी घाट न केवल स्वच्छ और सुंदर बनेगा, बल्कि जिले में धार्मिक पर्यटन को भी एक नया आयाम मिलेगा।
घाट पर केवल शाकाहारी खानपान की व्यवस्था; पूजा-सामग्री और फल की मिलेंगी दुकानें
मामले की जानकारी देते हुए मुंगेर नगर निगम की महापौर कुमकुम देवी ने बताया कि सोझी घाट मुंगेर की आस्था का केंद्र है। इसकी पवित्रता और गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया गया है कि निर्मित होने वाले फूड कोर्ट में केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन और व्यंजनों की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही, घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूजन सामग्री, फूल-माला और ताजे फलों की व्यवस्थित दुकानें लगाई जाएंगी। इससे पूजा-पाठ के लिए आने वाले लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा और सभी जरूरी चीजें एक ही परिसर में आसानी से मिल सकेंगी।
बेतरतीब दुकानों और अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति; परिवार संग गंगा आरती और प्राकृतिक छटा का मिलेगा आनंद
नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन बनाए जाने से सोझी घाट पर लंबे समय से बेतरतीब ढंग से लगने वाली दुकानों और अतिक्रमण की समस्या से स्थायी निजात मिल जाएगी। दुकानों के सुव्यवस्थित होने से घाट परिसर में आम श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा और साफ-सफाई बनाए रखने में सहूलियत होगी।
महापौर ने कहा कि हमारी योजना सोझी घाट को एक ऐसा बेहतरीन और सुरक्षित स्थल बनाने की है, जहां शहरवासी शाम के समय अपने परिवार और बच्चों के साथ आकर पवित्र गंगा किनारे बैठकर प्राकृतिक सुंदरता और गंगा आरती का आनंद ले सकेंगे।
