विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर के राजा-रानी पार्क में बोटिंग का इंतजार खत्म, रविवार से चलेगी पैडल और मोटर बोट

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:55 PM (IST)

मुंगेर के राजा-रानी पार्क में शहरवासियों के लिए नौका विहार की सुविधा रविवार से शुरू हो रही है।

राजा-रानी पार्क। (जागरण)

राजा-रानी पार्क। (जागरण)

HighLights

  1. राजा-रानी पार्क में रविवार से नौका विहार शुरू।

  2. शुरुआत में चार पैडल और एक मोटर बोट उपलब्ध।

  3. जिलाधिकारी की पहल से नौका संचालन संभव हुआ।

संवाद सूत्र, मुंगेर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। राजा-रानी पार्क में सैर-सपाटे के साथ अब नौका विहार का भी आनंद मिलेगा। लंबे इंतजार के बाद रविवार से राजा-रानी तालाब में नौका संचालन शुरू होने जा रहा है।

शुरुआत चार पैडल बोट और एक मोटर बोट से होगी। साल के अंत तक कार और साइकिल बोट चलाने की भी तैयारी है। राजा-रानी पार्क के उद्घाटन के बाद से ही तालाब में नौका विहार शुरू होने का इंतजार था।

विभागीय समन्वय के अभाव में योजना अटकी रही। जिलाधिकारी निखिल धनराज निपानीकर की पहल के बाद प्रक्रिया तेज हुई और अब शहरवासियों को मनोरंजन की नई सुविधा मिलने जा रही है।

पैडल बोट पर एक साथ चार लोग सवार हो सकेंगे, जबकि मोटर बोट में पांच यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। मोटर बोट के साथ चालक भी रहेगा। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल बचाव कार्य में भी किया जा सकेगा।

साल के अंत तक छह लोगों की क्षमता वाली कार बोट और एक-दो लोगों के बैठने वाली साइकिल बोट शुरू करने की योजना है।

पार्क में ही मिलेगा नाश्ता-पानी

नौका विहार शुरू होने से छुट्टियों में पार्क पहुंचने वाले लोगों को मनोरंजन का नया विकल्प मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह खास आकर्षण बनेगा।

महापौर कुमकुम देवी ने बताया कि फिलहाल पार्क परिसर में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है। जल्द ही जीविका के माध्यम से खानपान केंद्र खोला जाएगा। इससे लोगों को पानी, नाश्ता और अन्य जरूरी सामान पार्क के भीतर ही उपलब्ध हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में कार्यपालक अभियंता पर EOU का छापा, 83.53 लाख की अवैध संपत्ति उजागर, किराए के आवास और दफ्तर में भारी खलबली