विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के दीपके, सौरव और रांका ने किया 10:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचने का एलान; एयरपोर्ट पर पुलिस मुस्तैद

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 08:27 AM (IST)

CJP के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में लिए जाने ...और पढ़ें

दिल्ली में सीजेपी के अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार प्रदर्शन का एलान किया है। वीडियो ग्रैब

दिल्ली में सीजेपी के अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार प्रदर्शन का एलान किया है। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. CJP नेताओं ने CEC के इस्तीफे की मांग की।

  2. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

  3. एयरपोर्ट पर नेताओं की हिरासत की संभावना।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन का एलान किया है।

हालांकि, पुलिस ने पहले ही इसकी मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। इस बीच सीजेपी के तीनों नेताओं ने सुबह 10:30 बजे राजधानी पहुंचने की सोशल मीडिया पर सूचना दी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस संभवत: इन तीनों को एयरपोर्ट से बाहर आते ही हिरासत में ले सकती है।

सोशल मीडिया पर पुलिस ने गाड़ी नजर

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो सीजेपी संगठन के तीनों नेताओं के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है। दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम लगातार इंटरनेट मीडिया पर नजर बनाए हुए है। पुलिस विभाग ऐसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर गड़ाए हुए है, जो भ्रामक व तथ्यहीन पोस्ट शेयर कर राजधानी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

जंतर मंतर पहुंचने की अपील की

शुक्रवार की रात ही कुछ पोस्ट किए गए थे, जिसके सीजेपी संगठन के अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास और ध्रुव राठी ने अपने समर्थकों को शनिवार सुबह 10:30 बजे जंतर मंतर पर पहुंचने का एलान किया था। उसके बाद से आज सुबह में कोई नया पोस्ट नहीं किया है।

एयरपोर्ट पर स्पेशल सेल तैनात

दीपके ने अपने एक हाथ में पट्टी बांधे पोस्ट किया था कि वह 9:30 में दिल्ली आएगा। स्पेशल सेल के कई पुलिस कर्मियों की एयरपोर्ट के बाहर लगाया गया है। अभी अभी कनॉट प्लेस की तरह से कुछ सीजेपी समर्थकों ने जंतर मंतर की तरफ आने की कोशिश की जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं, कनॉट प्लेस की तरह से कुछ सीजेपी समर्थकों ने शनिवार को जंतर मंतर की तरफ शनिवार सुबह आने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें तुरंत ही हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में 30 जगह ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रास्तों में होगा बदलाव

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बंद जैसे हालात, इंटरनेट और 45 मेट्रो स्टेशन बंद; सड़कों पर भी पाबंदियां