विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: अगले सप्ताह और गिरेगा तापमान, सुबह-शाम ज्यादा होगा ठंड का एहसास

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Sat, 15 Oct 2022 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2022 02:56 PM (IST)

Delhi Weather Update मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो तीन दिनों के बीच सुबह के तापमान में दो ...और पढ़ें

दिल्ली एनसीआर में बढ़ने लगा ठंड का एहसास। फाइल फोटो
दिल्ली एनसीआर में बढ़ने लगा ठंड का एहसास। फाइल फोटो

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Weather Update: लगातार बदलते मौसम के बीच देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में ठंड का एहसास भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। दिन के मुकाबले रात के तापमान में ज्यादा बदलाव आ रहा है। इसी क्रम में अब रात और सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास होगा।

शनिवार की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड का हल्का एहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता है।  इसी कड़ी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाएगा।

सुबह रही हल्की धुंध

वहीं, इससे पहले शुक्रवार को यूं आसमान साफ रहा। सूरज भी निकला और दिन भर धूप भी खिली रही। सुबह के समय हल्की धुंध भी नजर आई। यह बात अलग है कि लगातार छह दिन हुई बरसात के कारण अभी भी दिन के तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ है। शनिवार को भी बेहद हल्की धुंध रही।

रिज क्षेत्र में रही ज्यादा ठंड

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 96 से 48 प्रतिशत तक रहा। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी रिज क्षेत्र की सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

हवा के रुख में बदलाव के बाद अधिक होगा वायु प्रदूषण

सफर इंडिया अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की रफ्तार कम होने और दिशा में बदलाव के चलते प्रदूषण के स्तर में इजाफा होगा और हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

IIT Delhi: भाषण से अनुवाद, स्मार्ट छड़ी व पानी रहित टायलेट बना प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र