विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं दिख रहा दिल्ली सरकार के प्रयासों का असर, हवा लगातार 'गंभीर' श्रेणी में, कई इलाकों का AQI 400 के पार

Published: Fri, 19 Dec 2025 04:21 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में है, कई क्षेत्रों में एक्यूआई 400 के पार बना हुआ है। आनंद विहार ...और पढ़ें

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बरकरार।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बरकरार।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में

  2. कई क्षेत्रों में AQI 400 के पार दर्ज

  3. दिल्ली सरकार के प्रयास विफल, प्रदूषण बरकरार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शुक्रवार शआम 4 बजे के अनुसार, कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति आनंद विहार में है जहां एक्यूआई 434 पहुंच गया, जबकि पंजाबी बाग में 430 और विवेक विहार में 423 है। अन्य क्षेत्रों जैसे नेहरू नगर (417), आरके पुरम (417), पटपड़गंज (409) और ओखला (405) में भी प्रदूषण गंभीर स्तर पर है।

घने कोहरे और स्थिर हवाओं के कारण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गए हैं। GRAP-4 लागू होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण में चुनौतियां बनी हुई हैं। अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने, मास्क पहनने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। कम दृश्यता के कारण सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली सरकार के प्रयास नहीं ला रहे रंग

वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठाए थे। इसमें बगैर प्रदूषण सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं देने का फैसला लिया था। इसे 18 दिसंबर से लागू किया गया था। वहीं निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया था। दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई थी। हालांकि इन सब प्रयासों के बावजूद प्रदूषण में कमी नहीं दिख रही है।

विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता

क्षेत्र AQI
आनंद विहार 434
अशोक विहार 392
बवाना 354
चांदनी चौक 384
द्वारका सेक्टर 8 398
जहांगीरपुरी 402
मुंडका 397
नरेला 352
नेहरू नगर 417
ओखला 405
पटपड़गंज 409
पंजाबी बाग 430
आरके पुरम 417
रोहिणी 385
विवेक विहार 423
वजीरपुर 402

(उपर्युक्त आंकड़ा सीपीसीबी के ऑफिशियल वेबसाइट से लिया गया है।)