विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Air Pollution: दमघोंटू बनी हुई है दिल्ली-NCR की हवा, एयर क्वालिटी में सुधार के अभी नहीं आसार

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 01 Nov 2022 07:44 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2022 09:05 AM (IST)

Air Pollution in Delhi-NCR दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी के करीब एनसीआर की बहुत खराब श्रेणी में ही बना हुआ ...और पढ़ें

Delhi-NCR Air Pollution: दमघोंटू बनी हुई है दिल्ली-NCR की हवा
Delhi-NCR Air Pollution: दमघोंटू बनी हुई है दिल्ली-NCR की हवा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बदलती मौसमी परिस्थितियों के बीच सोमवार को दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी के नजदीक पहुंच गई। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों की हवा भी बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। उधर, एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही बना हुआ है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) लगातार गिर रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में नोएडा (यूपी) में 444, धीरपुर (दिल्ली) में 594 और गुरुग्राम (हरियाणा) में 391 है। वहीं राजधानी दिल्ली का एक्यूआई मंगलवार सुबह 385 दर्ज किया गया है।

दिन भर छाई रहती है प्रदूषण की मोटी परत 

हाल फिलहाल इस स्थिति में सुधार के भी कोई आसार नहीं लग रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से भीषण प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। इस दौरान हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा मानकों से लगभग तीन गुना तक ज्यादा बनी हुई है। दिल्ली के वातावरण पर प्रदूषण की मोटी परत भी देखने को मिल रही है।

दिल्ली का एयर इंडेक्स

सुबह और शाम के समय खासतौर पर प्रदूषण और धुंध छा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 392 रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, यह गंभीर श्रेणी से सिर्फ नौ अंक ही कम हैं।

एक दिन पूर्व यानी रविवार को एयर इंडेक्स 357 था। यानी चौबीस घंटे के भीतर ही इसमें 35 अंकों की वृद्धि हुई है। दिल्ली के 17 इलाकों की हवा सोमवार को बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रही।

गुरुग्राम: इस सीजन में सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर

मंगलवार को वायु प्रदूषण पीएम 2.5 का स्तर 440 दर्ज किया। यह इस सीजन का सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर है। गुरुग्राम में 16 अक्टूबर से लगातार अधिक वायु प्रदूषण दर्ज किया जा रहा है लेकिन पीएम 2.5 का स्तर 400 पार न पहुंचा था। सांस लेने के लिए मंगलवार की सुबह इस सीजन की सबसे अधिक जहरीली हवा मिली। अभी तक सबसे अधिक प्रदूषण 29 अक्टूबर को पीएम 2.5 का स्तर 391 दर्ज किया गया था।

एनसीआर के शहरों में ऐसा रहा प्रदूषण का हाल

शहर     एक्यूआइ

फरीदाबाद  363

गाजियाबाद  353

ग्रेटर नोएडा  352

गुरुग्राम      376

नोएडा       374

तीसरे दिन पराली का प्रदूषण बीस प्रतिशत से ज्यादा

दिल्ली की हवा में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी पराली के धुएं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के खेतों में जलाई जाने वाली पराली की घटनाओं में भी तेजी आई है। सोमवार को ऐसे 2221 मामले दर्ज किए गए।

सफर के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के प्रदूषण की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत तक रही। रविवार को यह हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही थी। जबकि शनिवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत थी।

ये भी पढ़ें- 

Delhi NCR Pollution: अभी और जहरीली होगी हवा, इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात संभव

Delhi Pollution: आठ सालों में दूसरी बार अक्टूबर की हवा सबसे साफ, 2 दिन दिल्ली वालों ने ली राहत की सांस