दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पतंग के मांझे ने ले ली शाहीन बाग के 26 साल के युवक की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पतंग के मांझे से 26 वर्षीय युवक विकास कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। शाहीन बाग निवासी विकास मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटनास्थल की तस्वीर। इनसेट इमेज- मृतक (जागरण)
HighLights
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मांझे से दर्दनाक हादसा हुआ।
26 वर्षीय विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
शाहीन बाग निवासी युवक मांझे की चपेट में आया।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह 8.56 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। पतंग के मांझे की चपेट में आने से 26 साल के युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो शाहीन बाग में परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे से गुजरते समय अचानक मांझे में फंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।