विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो ने बदली टाइमिंग, दीपावली चौक-मजलिस पार्क रूट पर शनिवार से देर से चलेगी पहली ट्रेन

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:39 PM (GMT+05:30)

मजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव किया गया है। सिग्नल एकीकरण कार्य के कारण अब पहली ट्रेन सुबह 7 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10 बजे मिलेगी, यह बदलाव एक माह तक रहेगा।

मजेंटा लाइन के रूट पर मेट्रो का समय बदला। फोटो: आर्काइव

मजेंटा लाइन के रूट पर मेट्रो का समय बदला। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. मजेंटा लाइन पर मेट्रो परिचालन समय में बदलाव।

  2. सिग्नल एकीकरण कार्य के कारण हुआ यह बदलाव।

  3. पहली मेट्रो सुबह 7 बजे, आखिरी रात 10 बजे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मजेंटा लाइन के दीपावली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर शनिवार से मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव होने जा रहा है।

सिग्नल एकीकरण कार्य के चलते यात्रियों को सुबह एक घंटे देर से पहली मेट्रो मिलेगी, जबकि रात की आखिरी मेट्रो भी एक घंटे पहले रवाना होगी। यह बदलाव करीब एक महीने तक लागू रहने की संभावना है।

सुबह 7 बजे शुरू होगी सेवा

दीपावली चौक और मजलिस पार्क के बीच शनिवार से पहली यात्री मेट्रो सुबह छह बजे के बजाय सात बजे चलेगी। वहीं, आखिरी मेट्रो रात 11 बजे के बजाय 10 बजे मिलेगी।

इस दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा के समय में बदलाव के अनुसार योजना बनानी होगी।

सिग्नल एकीकरण का काम शुरू

मजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपावली चौक तक के हिस्से का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

इसी क्रम में शनिवार से सिग्नल एकीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके कारण मौजूदा कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन के समय में बदलाव किया गया है।

एक महीने बाद सामान्य होगा परिचालन

सिग्नल एकीकरण का काम पूरा होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद इस कॉरिडोर पर मेट्रो का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।

फिलहाल यात्रियों को सुबह और रात के बदले हुए समय को ध्यान में रखकर सफर करना होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हर महीने देना पड़ सकता है कचरा यूजर चार्ज, MCD का नया प्लान तैयार; जानें कितना पैसा देना पड़ेगा

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कचरा फैलाया तो 1000 और जलाया तो 10000 का फाइन, हर साल 5% बढ़ेगी पेनल्टी; MCD ने सख्त किए नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।