दिल्ली में हर महीने देना पड़ सकता है कचरा यूजर चार्ज, MCD का नया प्लान तैयार; जानें कितना पैसा देना पड़ेगा
दिल्ली में कचरा प्रबंधन के लिए एमसीडी का यूजर चार्ज वसूलने का प्रयास 10 साल बाद भी सफल नहीं हो सका है। अब संपत्ति की श्रेणी और आकार के आधार पर मासिक शुल्क लेने का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।

एमसीडी कचरा प्रबंधन के लिए यूजर चार्ज लागू करने की तैयारी कर रहा। फोटो: आर्काइव
HighLights
एमसीडी का कचरा प्रबंधन यूजर चार्ज लागू करने का प्रयास असफल रहा।
अब संपत्ति के आकार और श्रेणी पर आधारित नया शुल्क प्रस्ताव।
जनता के विरोध के कारण पिछला यूजर चार्ज प्रस्ताव वापस लिया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में कचरा प्रबंधन के लिए यूजर चार्ज वसूलने की एमसीडी की कोशिश अब तक पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी है।
वर्ष 2016 के ठोस कचरा प्रबंधन उपनियमों में हर रिहायशी और व्यावसायिक संपत्ति से मासिक यूजर चार्ज लेने का प्रविधान किया गया था, लेकिन 10 साल बाद भी इसे पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका है।
अब नए प्रस्ताव के तहत संपत्ति की श्रेणी और आकार के आधार पर मासिक शुल्क लेने की तैयारी है।
विरोध के बाद वापस लेना पड़ा प्रस्ताव
एमसीडी ने वर्ष 2025 में नए वित्त वर्ष से यूजर चार्ज लागू करने की तैयारी की थी। हालांकि, लोगों के विरोध के बाद निगम को यह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा। ऐसे में यूजर चार्ज लागू करना एमसीडी के सामने अब भी चुनौती बना हुआ है।
संपत्ति के आकार से तय होगा शुल्क
नए प्रस्ताव में A से D और E से H श्रेणी की संपत्तियों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। 50 वर्ग गज तक के मकानों से A से D श्रेणी में 75 रुपये और E से H श्रेणी में 40 रुपये प्रतिमाह लेने का प्रस्ताव है।
वहीं, 50 से 200 वर्ग मीटर तक की संपत्तियों के लिए क्रमशः 150 और 75 रुपये तथा 200 वर्ग मीटर से बड़ी संपत्तियों के लिए 300 और 150 रुपये मासिक शुल्क प्रस्तावित है।
कितना यूजर चार्ज देना होगा?
संपत्ति का आकार | A से D श्रेणी | E से H श्रेणी |
|---|---|---|
50 वर्ग गज तक | 75 रुपये | 40 रुपये |
50 से 200 वर्ग मीटर तक | 150 रुपये | 75 रुपये |
200 वर्ग मीटर से बड़ी | 300 रुपये | 150 रुपये |
नोट: सभी दरें प्रति माह प्रस्तावित हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कचरा फैलाया तो 1000 और जलाया तो 10000 का फाइन, हर साल 5% बढ़ेगी पेनल्टी; MCD ने सख्त किए नियम