दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव: MCD की बैठक कल तक के लिए स्थगित, BJP पार्षद रेखा गुप्ता और अमित नागपाल पर होगी कार्रवाई
MCD Standing Committee Election Live Updates लगातार तीन बैठकों में हंगामा होने के बाद बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मेयर का चुनाव तो हो गया, लेकिन स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के लिए चुनाव नाक की लड़ाई बन चुकी है। यही वजह है कि स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। MCD Standing Committee Election Live Updates: दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के बाद अब स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर एमसीडी सदन में रात से लेकर सुबह तक हंगामा जारी रहा। गुरुवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप के पार्षद वोट कराने को लेकर नारेबाजी करने लगे। वहीं, भाजपा के पार्षद भी मेयर के आसन के सामने पहुंच गए। इसके बाद सदन की बैठक को शुक्रवार सुबह दस बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
#WATCH | Delhi Mayor Shelly Oberoi adjourns the proceedings of the MCD house till 10 am tomorrow following a ruckus inside MCD house over the election of member of the standing committee pic.twitter.com/iEEwtJrfZn — ANI (@ANI) February 23, 2023
इससे पहले हंगामे के बीच देर रात आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस बीच, हंगामे के चलते बैठक को कई बार स्थगित करना पड़ा।
पार्षदों की बीच हाथापाई, बोतलें फेंकी गईं
बता दें कि जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होती है वैसे पार्षदों का हंगामा शुरू हो जाता है। कल रात पार्षदों के बीच हाथापाई हुई और बोतलें फेंकी गईं और आज सुबह से सदन में कागज के गोले फेंके गए। इस दौरान महिला पार्षद भी आपस में भिड़ती नजर आईं। फिर हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। भाजपा पार्षद स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव फिर से कराने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे को लेकर एडिशनल डीसीपी शशांक जायसवाल ने सिविक सेंटर का दौरा किया।
ये भी पढ़ें- VIDEO: जब MCD सदन में भिड़ीं AAP और BJP की महिला पार्षद तो भाजपा पार्षद ने फेंका बैलेट बॉक्स
#WATCH दिल्ली: सदन में नारेबाजी के बीच एमसीडी सदन की कार्यवाही फिर से एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। pic.twitter.com/cpQrMjEjT3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2023
दिल्ली: एमसीडी सत्र के दौरान हंगामे के मद्देनजर अतिरिक्त डीसीपी शशांक जायसवाल ने सिविक सेंटर का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/dr0onQRbVN — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023
नवनिर्वाचित मेयर शैली ओबराय ने कहा कि सदन में मर्यादा का पालन नहीं हुआ है। पार्षदों पर हमला हुआ है। बीजेपी की रेखा गुप्ता ने पोडियम तोड़ा और अमित नागपाल ने बैलेट पेपर फाड़ा। इसलिए रेखा गुप्ता और अमित नागपाल पर कार्रवाई करेंगे।
एक घंटे स्थगित रहने के बाद हंगामे के बीच फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वोट कराने के लेकर आप के पार्षद नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के पार्षद भी महापौर के आसन के सामने पहुंचे। इसके बाद सदन की बैठक कल यानी शुक्रवार सुबह दस बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन में नारेबाजी के बीच एमसीडी सदन की कार्यवाही फिर से एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।
#WATCH दिल्ली: एमसीडी सदन की कार्यवाही तीसरी बार शुरू हुई और थोड़ी ही देर में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही चौथी बार 1 घंटे के लिए स्थगित की गई। pic.twitter.com/t48tOgzXlm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023
मेयर मेयर आसन के आगे आकर भाजपा पार्षद लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। जिस पर मेयर ने बार-बार पार्षदों को चेतावनी दी कि वह आज ही चुनाव कराकर रहेंगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि आज ही चुनाव कराया जाना है। उनका कहना है कि किसी भी सूरत में आज ही चुनाव होकर रहेगा। वह बिना चुनाव के बैठक स्थगित नहीं करेंगी। उनका कहना था कि स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए 55 बैलेट बट चुके हैं। ऐसे में वह फिर से चुनाव नहीं करा सकती हैं।
तीन पदों पर जीतने की है भाजपा की कोशिश
इसलिए महत्वपूर्ण है नगर निगम की स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति इसलिए महत्वपूर्ण है कि आप ने छह पद पर चार प्रत्याशी उतार रखें हैं, जबकि भाजपा ने तीन प्रत्याशी उतार रखें है। भाजपा अगर सदन से तीन प्रत्याशी जीतती है तो वह स्थायी समिति के अध्यक्ष के लिए लड़ाई में आ जाएगी। इसलिए आप की कोशिश चार पदों को जीतने की है और भाजपा की कोशिश तीन पदों पर जीतने की है।
आम आदमी पार्टी ने स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में हो रहे हंगामे को भाजपा की बौखलाहट बताया है।
BJP Mayor Candidate @gupta_rekha की हार की बौखलाहट देखिये‼️
— AAP (@AamAadmiParty) February 23, 2023
Supreme Court के निर्णय के बावजूद, पूरी रात सदन में
▪️हंगामा किया
▪️तोड़फोड़ की
▪️मारपीट और गुंडागर्दी की
और Standing Committee का Election नहीं होने दिया pic.twitter.com/SW3Rs6V88x
भाजपा ने आरोप लगाया कि स्थायी समिति के चुनाव में हार देखकर आप के पार्षदों ने हंगामा किया। भाजपा पार्षदों पर हमला किया गया। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि आप का मेयर बनते ही निगम में तानाशाही शुरू हो गई है। स्थायी समिति के चुनाव में गुप्त मतदान के नियम का उल्लंघन किया गया। आप पार्षदों ने मतदान की तस्वीर दुर्गेश पाठक को भेजी।
प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि भाजपा को डर था कि आप स्थायी समिति का चुनाव नहीं होने देगी। इसलिए सीएम से मांग की गई थी कि वह आश्वस्त करें कि आप मेयर व उपमेयर के बाद स्थायी समिति का चुनाव होने देगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि आप को स्थायी समिति के चुनाव में भी क्रास वोटिंग का डर है, इसलिए सोची समझी साजिश के तहत हंगामा किया गया।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मेयर का चुनाव हारने के बाद भाजपा के पार्षदों ने मेयर शैली ओबराय पर हमला करने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शैली ओबराय स्थायी समिति का चुनाव करा रही थीं। इसी दौरान उन पर हमला करने की कोशिश की गई। यह बात शैली ओबराय ने भी ट्वीट कर कही।
यह अस्वीकार्य - सीएम केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला और अस्वीकार्य है। वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की न सिर्फ महिला पार्षदों ने, बल्कि पुरुष पार्षदों ने स्टेज पर जाकर शैली ओबराय पर हमला करने की कोशिश की। भाजपा को जनादेश स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार चोर दरवाजे से बनवाने की कोशिश मत करें।
इससे पहले लगातार तीन बैठकें बेनतीजा रही थीं। कांग्रेस ने चुनाव के बहिष्कार का एलान किया था। इसके बावजूद कांग्रेस की आया नगर की पार्षद शीतल चौधरी ने मतदान में हिस्सा लिया। शीतल चौधरी के पति वेदपाल ने बताया कि उनकी पत्नी ने मतदान में हिस्सा लिया। कांग्रेस के नौ पार्षदों में से आठ सदन में नहीं आए।
ढाई माह तक राजनीतिक उठापटक और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर की लड़ाई आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत ली है। निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में बुधवार को गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में आप प्रत्याशी शैली ओबराय ने 34 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 150 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में 116 वोट पड़े। वहीं, आप प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल उपमेयर चुने गए।
AAP ने एमसीडी में भी गाड़ दिए झंडे
वर्ष 2012 में अस्तित्व में आने के बाद आखिरकार आप ने एमसीडी में भी झंडे गाड़ दिए हैं। वैसे, पिछले वर्ष सात दिसंबर को आया एमसीडी परिणाम आप के पक्ष में ही था। उसने 250 सीटों में 134 सीटें जीती थीं, लेकिन एलजी द्वारा मनोनीत सदस्यों के भी मेयर चुनाव में मतदान से मामला फंस गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो फैसला आप के पक्ष में आया।
निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बुधवार शाम तक मेयर और उपमेयर चुन लिए गए, पर स्थायी समिति के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही हंगामा होने लगा।
पहले तू-तू, मैं-मैं, फिर मारपीट तक की नौबत आ गई। कुछ पार्षद टेबल के नीचे छिपे तो कुछ गेट के पीछे दुबक गए। कई पार्षद चोटिल भी हुए। भाजपा पार्षद अर्जुन मारवाह ने आरोप लगाया कि आप के पार्षदों ने उनकी पगड़ी पर हमला किया है।
