विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election 2022: उत्तर-पूर्वी जिले में मतदान केंद्रों पर होती रही दिल्ली दंगे की चर्चा

By Nidhi VinodiyaEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2022 08:20 AM (IST)

Delhi MCD Election 2022 पूर्वी दिल्ली एमसीडी चुनाव में उत्तर-पूर्वी जिले में स्थानीय मुद्दों पर दिल्ली दंगा हावी रहा। रविवार ...और पढ़ें

उत्तर-पूर्वी जिले में मतदान केंद्रों पर होती रही दिल्ली दंगे की चर्चा
उत्तर-पूर्वी जिले में मतदान केंद्रों पर होती रही दिल्ली दंगे की चर्चा

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्लीः पूर्वी दिल्ली एमसीडी चुनाव में उत्तर-पूर्वी जिले में स्थानीय मुद्दों पर दिल्ली दंगा हावी रहा। रविवार सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर वोट करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। इनमें वे लोग भी थे, जिन्होंने दंगों में अपने को खोया तो किसी का घर और दुकान जला दी गई थी। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर वोटर दिल्ली दंगे की चर्चा करते रहे।

दिल्ली दंगों की चुनाव में हुई खूब चर्चा

सीलमपुर, जाफराबाद, शिव विहार, मुस्तफाबाद, चांदबाग, भजनपुरा, यमुना विहार, कर्दमपुरी, वेलकम सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही लोग मतदान के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। मतदाताओं में राजनीतिक पार्टियों के प्रति नाराजगी दिखी। चुनाव से एक दिन पहले ही इंटरनेट मीडिया पर दंगे से जुड़ी छोटी-छोटी वीडियो को राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों ने प्रसारित किया था। इन वीडियो का असर भी चुनाव में देखने को मिला।

फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मामले को लेकर उत्तर-पूर्वी जिले में दंगे भड़के थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी।

ताहिर हुसैन की वजह से नेहरू विहार बनी हाट सीट

दिल्ली दंगे के दौरान ताहिर हुसैन नेहरू विहार वार्ड से आप का निगम पार्षद था। चांदबाग स्थित ताहिर के घर की छत से ही दंगाइयों ने पत्थर, पेट्रोल बम और गोलियां बरसाई थीं। दंगे में नाम आने के बाद आप ने ताहिर को पार्टी से निकाल दिया था। ताहिर दंगे का मुख्य आरोपित है। वह ढाई साल से जेल में है। इस बार ताहिर के घर के पास ही मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां किसी एक पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं हुआ।

इन बूथों पर दिखी भीड़

वजीराबाद रोड पर चांदबाग के पास दंगे में दंगाइयों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या कर दी थी। इसी जगह के पास विक्टोरिया स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर सबसे अधिक भीड़ दिखी। इसके अलावा शिव विहार तिराहे पर स्थित डीआरपी स्कूल को दंगे में जला दिया गया था।

यहां भी मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। दिल्ली पुलिस रही सतर्क निगम चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस ने दंगा प्रभावित क्षेत्र को संवेदनशील इलाकों में रखा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मतदान संपन्न होने तक मोर्चा संभाले रहे। ड्रोन से भी निगरानी की गई।

MCD Election: दिल्ली में 'जहां झुग्गी-वहीं मकान' योजना का चला जादू, इसके नाम पर खूब पड़े वोट