दिल्ली के लाजपत नगर में मीडिया हाउस के बेसमेंट में लगी आग, 23 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर रूप से झुलसा
दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-दो स्थित एक मीडिया हाउस के बेसमेंट में आग लगने से 23 वर्षीय गौरव की मौत ...और पढ़ें

फायर ब्रिगेड के मुताबिक बुधवार दोपहर 1.17 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
HighLights
लाजपत नगर-दो के बेसमेंट में मीडिया हाउस में आग लगी।
23 वर्षीय गौरव की दुखद मौत, परमजीत शर्मा गंभीर रूप से झुलसे।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, दो लोगों को बचाया।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। लाजपत नगर-दो स्थित जी-5 के बेसमेंट में आग लगने की घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक झुलस गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है।
वहीं, 38 वर्षीय परमजीत शर्मा लगभग 30 प्रतिशत झुलस गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक बुधवार दोपहर 1.17 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर चार फायर टेंडर भेजे गए। वहीं बाद में एक और फायर टेंडर भेजा गया।
दोपहर 2.05 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग बेसमेंट में बने मीडिया हाउस के कार्यालय में लगी थी। अंदर फंसे दो लोगों को बचाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।