विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शर्मीला टैगोर-धर्मेंद्र-बालाकृष्ण को लाइफटाइम अवार्ड; सीरत मूवी से की शुरुआत

Published: Wed, 25 Mar 2026 10:35 PM (IST)

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भारत मंडपम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन किया। सात दिवसीय ...और पढ़ें

भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा , दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ,खाद्व अपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा व अभिनेत्री शर्मिला टैगोर , अभिनेत्री व लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी , अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य कंगना रानौत व अन्य। चंद्र प्रकाश मिश्र

भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा , दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ,खाद्व अपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा व अभिनेत्री शर्मिला टैगोर , अभिनेत्री व लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी , अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य कंगना रानौत व अन्य। चंद्र प्रकाश मिश्र

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को भारत मंडपम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उन्होंने कला प्रेमियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली हिंदुस्तान के दिलों को जोड़ती है। अब दिल्ली में फिल्में देखने का समय आया है। जो विविध कहानियों और दृष्टिकोणों को प्रदर्शित करेगा।

शब्द खत्म हो जाते हैं, फिल्में बोलती हैं : सीएम रेखा गुप्ता

सीएम ने कहा कि फिल्में समाज का आइना होती है। जब शब्द खत्म हो जाते हैं, तब फिल्में बोलती है। फिल्में दर्शकों को समाज, परिवार और विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होने के साथ ही लड़ना भी सिखाती है।
दिल्ली में कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन की नींव रखी थी, जिसका आज आयोजन किया जा रहा है।

kangna

अब धुरंधर जैसी फिल्मों से देशभक्ति की अलख: कपिल मिश्रा

मंत्री कपिल मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा का एक दौर ऐसा भी देखा है जिसमें अंडरवर्ल्ड के डान को भी हीरो बनाकर दिखाया जाता था। एक वर्तमान दौर यह भी है जब दर्शक धुरंधर जैसी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों को देख रहे हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष दिल्ली में तीन दिवसीय दिल्ली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार द्वारा फिल्म नीति और सिंगल विंडो पाॅलिसी पर भी काम जारी है।

अव्यवस्था ने लोगों को किया परेशान

पहली बार आयोजित दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को लेकर छात्र, युवा, बुजुर्गों के साथ साथ महिलाएं भी बहुत उत्साह नजर आया। लोग दोपहर ढाई बजे से ही भारत मंडपम पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आने के कारण लोगों को घंटो धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा भारत मंडपम के मल्टीपर्पस हाॅल में प्रवेश के लिए लोग प्रबंधन टीम के मेंबर से तीखी बहस करते भी दिखे। इस दौरान मौजूद लोग प्रबंधक की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाते और गोवा फिल्म महोत्सव से तुलना करते दिखे।

film-fest

सीरत फिल्म से की शुरुआत

महोत्सव की शुरुआत पर ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म सीरत से दिखाई गई। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा की पद्मभूषण अभिनेत्री शर्मीला टैगोर व अभिनेता धमेंद्र सिंह देओल और पद्म भूषण अभिनेता बालाकृष्णा नन्दमूरि को लाइफ टाइम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से नवाजा गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, देश-विदेश से आए फिल्मकार, कलाकार, निर्देशक सहित अन्य अभिनेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज इन फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

बृहस्पतिवार को भारत मंडपम के सभागार एक में संक्रांति की वस्तुनम, लस्ट फाॅर लाइफ, निरन्तोर और मेयाझगन फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। सभागार दो में सितारे जमीन पर (विशेष सत्र के साथ), नूर, भगवान केसरी और महादेव का गोरखपुर भी दिखाई जाएंगी। लीडर्स लाउंज में आयोजित उद्योग सत्रों में सिनेएक्सचेंज का उद्घाटन, पिच फोरम (सह-निर्माण और रफ कट्स), 'द प्रोड्यूसर्स चेयर' (सिनेमा में महिलाएं), 'द कास्टिंग आई', एनरिक आर्से के साथ वार्तालाप और 'भोजपुरी सिनेमा का इतिहास' शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के हरिनगर में दिनदहाड़े 80 लाख की चोरी, मंदिर गए परिवार के लौटने पर टूटा मिला ताला

यह भी पढ़ें- दिल्ली के 292 जलाशयों का अभी तक सीमांकन नहीं, अतिक्रमण से कई सूखे; NGT को दी चौंकाने वाली रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 600 रुपये के विवाद में घर में घुसकर पीटा, हत्या कर पार्क में फेंकी किशोर की लाश