विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के हरिनगर में दिनदहाड़े 80 लाख की चोरी, मंदिर गए परिवार के लौटने पर टूटा मिला ताला

Published: Wed, 25 Mar 2026 10:26 PM (IST)

दिल्ली के हरि नगर में एक परिवार के मंदिर जाने पर उनके घर में 80 लाख रुपये से अधिक की चोरी हो गई।

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। हरि नगर थाना क्षेत्र के वीरेंद्र नगर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है, जिसमें परिवार के झंडेवालान मंदिर दर्शन के लिए घर से निकलते ही बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया और कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये का माल समेटकर फरार हो गए।

पीड़ित ऋषभ खन्ना (28) के मुताबिक, 24 मार्च को वह अपने परिवार के साथ मंदिर गए थे। शाम को लौटे तो घर का मुख्य गेट टूटा हुआ था और अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। पूरा घर बिखरा पड़ा था और अलमारियां टूटी हुई थीं। जांच में सामने आया कि करीब 40 तोला सोने के आभूषण, 3.5 किलो चांदी के सामान और करीब 4 लाख रुपये नकद गायब हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

उपायुक्त डी शरद भास्कर ने बताया कि प्राथमिक जांच में चोरी की वारदात बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात आरोपित नकली नंबर प्लेट लगी स्कूटी पर आता दिखा है। उसने मास्क और ग्लव्स पहन रखे थे ताकि पहचान न हो सके। घर में दाखिल होकर उसने कम समय में ही वारदात को अंजाम दिया और निकलते वक्त चोरी का बैग मार्लब्रुक होटल के पास अपने साथी को थमा दिया।

Delhi Police

इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, चोरी गए सोना-चांदी की कीमत करीब 78 से 80 लाख रुपये आंकी जा रही है। नकद रकम जोड़ने पर कुल नुकसान 80 लाख रुपये से अधिक बैठता है, जिससे यह वारदात इलाके की बड़ी चोरियों में शामिल हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपितों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सोना लूट ही नहीं, कारोबारियों का अपहरण भी करना चाहते थे बदमाश; दिल्ली में बिजनेसमैन से लूट मामले में खुलासा