विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 600 रुपये के विवाद में घर में घुसकर पीटा, हत्या कर पार्क में फेंकी किशोर की लाश

Published: Wed, 25 Mar 2026 10:15 PM (IST)

न्यू उस्मानपुर में किशोर जैद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव डीडीए पार्क में मिला। परिजनों ने ...और पढ़ें

उस्मानपुर स्थित डीडीए पार्क में घटना के बाद जांच करती पुलिस टीम। सौ-सुधी पाठक

उस्मानपुर स्थित डीडीए पार्क में घटना के बाद जांच करती पुलिस टीम। सौ-सुधी पाठक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू उस्मानपुर निवासी किशोर जैद की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका शव उस्मानपुर के डीडीए पार्क में बुधवार सुबह पड़ा मिला। स्वजन ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के और एक लड़की मंगलवार दोपहर बाद उनके घर आए थे। छह सौ रुपये की मांग करते हुए उन्होंने जैद की पिटाई की थी। स्वजन ने उनपर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

बुधवार सुबह पार्क में सैर करने पहुंचे लोगों ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी जैद के रूप में हुई। उसके शरीर पर कई स्थानों पर चाकू से वार किए गए थे।

जैद की बहन ने क्या बताया?

जैद की बहन अलीना ने बताया कि मंगलवार को तीन-चार लड़के और एक लड़की घर पर आए थे। जैद से छह सौ रुपये मांग रहे थे, न देने पर उसकी पिटाई की। जब उन्होंने पैसे दिए तब वे चले गए।

delhi police van

रात करीब साढ़े नौ बजे जैद कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला और रातभर नहीं लौटा। सुबह पुलिस ने उसकी हत्या की सूचना दी। डीसीपी उत्तर पूर्वी जिला आशीष मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

तीन दिन में तीन हत्या की वारदात से लोग दहशत में

उत्तर पूर्वी दिल्ली मे बीते तीन दिन मे चाकू से हमला कर हत्या की तीन वारदातों से इलाके के लोग दहशत में हैं। इससे पहले 22 मार्च की रात न्यू जाफराबाद में युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा 23 मार्च को घोंडा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के हाथ सभी मामलों में अभी तक खाली दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जांच और जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भजनपुरा के घोंडा में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 85 लाख की लूट का वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली