विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 85 लाख की लूट का वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

Published: Tue, 24 Mar 2026 02:20 PM (IST)

केंद्रीय जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 85 लाख रुपये की लूट के वांछित अपराधी अजय उर्फ कालिया को मुठभेड़ ...और पढ़ें

HighLights

  1. 85 लाख की लूट का वांछित बदमाश गिरफ्तार।

  2. मुठभेड़ में इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी।

  3. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली।

मोहम्मद सा, नई दिल्ली। केंद्रीय जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए 85 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित अपराधी अजय उर्फ कालिया (34) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को 23 मार्च की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि अजय उर्फ कालिया, जो शास्त्री पार्क थाने के 85 लाख की लूट के मामले में वांछित है, आधी रात के आसपास एमजी रोड स्थित रोज गार्डन सर्विस रोड पर अपने साथियों से मिलने आएगा और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जाल बिछाया।

खुद को घिरता देख की फायरिंग

24 मार्च की रात करीब 12:22 बजे आरोपी ग्रे रंग की स्कूटी पर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। रास्ता बंद होने पर आरोपी ने घबराकर पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी।

इस दौरान एक गोली इंस्पेक्टर रोहित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

जवाबी फायरिंग में लगी गोली

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इंस्पेक्टर रोहित कुमार और हेड कांस्टेबल विकास ने आरोपी के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

enc 1

हथियार, कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद

मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, खाली खोखे, चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में पता चला कि स्कूटी मालवीय नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

कई मामलों में वांछित है आरोपी

अजय उर्फ कालिया दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल रहा है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के जींद में मुठभेड़ के बाद धराए रंगदारी मांगने के आरोपी, पुलिस की कार्रवाई में दो जख्मी

यह भी पढ़ें- गोंडा में पुलिस मुठभेड़, पशु चोर गिरोह का सदस्य गोली लगने से घायल, पांच गिरफ्तार