CBSE 12वीं के छात्रों को मिलेगी कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की छूट? दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीएसई 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेसिक कैलकुलेटर के इस्तेमाल की अनुमति देने वाली ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीएसई से 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेसिक नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर मांगा जवाब। एआई इमेज
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीएसई से कैलकुलेटर उपयोग पर जवाब मांगा।
12वीं बोर्ड परीक्षा में बेसिक कैलकुलेटर की अनुमति की मांग।
गणित, अकाउंटेंसी जैसे विषयों में लंबी गणनाओं से समय बचेगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेसिक नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति देने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार, सीबीएसई सहित अन्य को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।
विभिन्न अभिभावकों द्वारा दायर की याचिका में कहा गाय है गणित और अकाउंटेंसी जैसे विषयों में हाथ से लंबी गणनाएं करने में परीक्षा का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है और इससे छात्रों को विषय की समझ दिखाने का कम समय मिलता है।