दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल ने शराब के नशे में बाइक सवार दो दोस्तों को मारी गोली, डिलीवरी बॉय की मौत
जाफरपुर कलां में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने शराब के नशे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गोली ...और पढ़ें

नशे में हेड कांस्टेबल ने मारी गोली। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
हेड कांस्टेबल ने शराब के नशे में गोली चलाई।
डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार की मौके पर मौत।
दूसरा युवक कृष्ण गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में शनिवार आधी रात को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गोली मार दी। हमले के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि पेट में गोली लगने के बाद दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है।
वारदात के बाद आरोपित हेड कॉन्स्टेबल मौके से फरार हो गया। हादसे में गोली लगने से जिनकी मौत हुई है उनका नाम पांडव कुमार है। वहीं डीडीयू अस्पताल में पांडव के दोस्त कृष्ण की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के समय पांडव, कृष्ण और बाकी युवक दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे थे।
लोगों का आरोप, नशे में आरोपित ने भीड़ लगाने का कारण पूछा था
आरोप है कि इस दौरान ही हेड कॉन्स्टेबल आधी रात को भीड़ लगाने का कारण पूछने लगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
शराब के नशे में होने का आरोप
आरोप है कि आरोपित हेड कॉन्स्टेबल शराब के नशे में था और पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही पीड़ित पांडव कुमार ने इस पर नाराजगी जताई वह आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल निकालकर पांडव के सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली आरपार होकर इसके साथ मोटरसाइकिल पर पीछे कृष्ण के पेट में जा लगी।
