सतबारी भूमि सीमांकन मामला: दिल्ली सरकार और DDA को हाई कोर्ट का अल्टीमेटम, 6 हफ्ते में निपटाना होगा काम
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और डीडीए को सतबारी गांव में 13 बीघा 15 बिस्वा कृषि भूमि का सीमांकन छह सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।
-1795420181942_m.webp)
दिल्ली हाई कोर्ट। फाइल फोटो- सोशल मीडिया
HighLights
हाई कोर्ट ने सतबारी भूमि सीमांकन का निर्देश दिया।
दिल्ली सरकार और डीडीए को छह सप्ताह की मोहलत।
अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान आदेश पारित।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सतबारी गांव में 13 बीघा 15 बिस्वा कृषि भूमि का सीमांकन छह सप्ताह के भीतर पूरा करने का दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को निर्देश दिया है।
अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने अधिकारियों को 14 अक्टूबर 2025 के आदेश का पालन करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी 2027 को होगी।
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि छह महीने का समय दिए जाने के बावजूद अधिकारियों ने आदेश का पालन नहीं किया। दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया कि सीमांकन के लिए 17 सितंबर 2026 को डीडीए को पत्र भेजा गया था।
17 नवंबर को हुई बैठक में मांगे गए प्रस्ताव
17 नवंबर को बैठक हुई और काम के लिए मूल्य प्रस्ताव मंगाए गए। डीडीए ने बैठकों में शामिल होने और काम पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। अदालत में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (छतरपुर) कार्यालय का सार्वजनिक नोटिस, 21 सितंबर 2026 का पत्र और 10 नवंबर 2026 को बैठक में नोटिस पेश किया गया।
मामला साकेत तहसील के सतबारी गांव के राजस्व क्षेत्र की भूमि से जुड़ा है। अक्टूबर 2025 में न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने दिल्ली सरकार और डीडीए को आपसी समन्वय से थर्ड-पार्टी एजेंसी के जरिए छह महीने में सीमांकन कराने का निर्देश दिया था।
याचिकाकर्ता या उनके प्रतिनिधि को प्रक्रिया में शामिल करने और खर्च याचिकाकर्ता से लेने को कहा गया था। 20 नवंबर 2019 की अधिसूचना के बाद गांव का शहरीकरण हुआ था, जिससे सीमांकन की जिम्मेदारी को लेकर अस्पष्टता पैदा हुई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की गीता कॉलोनी में कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; लाखों का नुकसान
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मंगोलपुरी से सुल्तानपुरी तक छापामारी, जुआ खेलते 12 लोगों को दबोचा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।