ACP मनस्वी वशिष्ठ के वायरल वीडियो पर दिल्ली HC सख्त, वीडियो अपलोड करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की होगी जांच
दिल्ली हाई कोर्ट ने निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के वायरल वीडियो पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार ...और पढ़ें

निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करने वालों के अकाउंट्स की जांच की जाएगी। फाइल फोटो
HighLights
हाई कोर्ट ने मनस्वी वशिष्ठ के वीडियो हटाने का आदेश दिया।
वीडियो अपलोड करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की होगी जांच।
एसीपी ने वीडियो में वकीलों को एके-47 से धमकाया था।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन करके चर्चा में आए निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करने वालों के अकाउंट्स की जांच की जाएगी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह मनस्वी के उन वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटवाए, जिसमें पुलिस अधिकारी ने वकीलों को एके 47 का नाम लेकर धमकाया है।
साथ ही, उन सोशल मीडिया यूजर्स के भी अकाउंट्स की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने इन वीडियोज को अपलोड करके वायरल किया है।
यह भी पढ़ें- 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम कैसे जुड़ा? दिल्ली कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- दिल्ली से लौटते समय ककोड़ा मेले का एक चक्कर लगाएंगी रोडवेज बसें, श्रद्धालुओं को होगी आसानी