किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जीवनभर की दवाएं भी 'मुफ्त इलाज' का हिस्सा: दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जीवनभर लगने वाली दवाएं भी मुफ्त इलाज योजना ...और पढ़ें

किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों को राहत
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को जीवनभर दी जाने वाली दवाओं को भी मुफ्त इलाज योजना का हिस्सा माना है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता की दवाओं के बिलों की प्रतिपूर्ति जारी रखी जाए। याचिकाकर्ता सुरेंद्र कुमार के मामले में कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जरूरी दवाएं राष्ट्रीय आरोग्य निधि के तहत उपलब्ध कराई जाएं।
कोर्ट ने प्रथम दृष्टया टिप्पणी की कि अंग प्रत्यारोपण इलाज का केवल एक हिस्सा है और एक बार यह विवादित नहीं है कि ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को जीवनभर दवाओं की जरूरत है, तो उसकी लागत भी मुफ्त इलाज की योजना का हिस्सा होगी।मामले की अगली सुनवाई 4 फरवरी 2027 को होगी।