लड़की के पिता का सच जानने के लिए होगा DNA टेस्ट, दिल्ली हाई कोर्ट ने पिता की निजता के हवाला वाली दलील नकारी
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि बच्चे का जैविक पिता जानने का अधिकार पिता की निजता के अधिकार से ऊपर हो सकता है। कोर्ट ने एक मामले में डीएनए टेस्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की।

क मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की।
HighLights
बच्चे का जैविक पिता जानने का अधिकार महत्वपूर्ण।
पिता की निजता से ऊपर बच्चे का जानने का अधिकार।
दिल्ली हाई कोर्ट ने डीएनए टेस्ट का आदेश बरकरार रखा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उचित हालात में बच्चे का जैविक पिता जानने का अधिकार पिता की निजता के अधिकार से ऊपर हो सकता है। एक मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने यह अहम टिप्पणी की है।
न्यायमूर्ति विवेक चौधरी व न्यायमूर्ति रेणु भटनागर की पीठ ने कहा कि निजता मौलिक अधिकार है, पर पूर्ण नहीं, इसे बच्चे के मूल जानने के अधिकार से संतुलित करना होगा।उक्त टिप्पणी करते हुए पारिवारिक अदालत के डीएनए टेस्ट संबंधी आदेश को बरकरार रखा।
महिला ने दावा किया था कि महिला ने 1997 में उसने अपीलकर्ता से शादी की और दोनों दिल्ली व गुजरात में रहे। महिला के अनुसार, व्यक्ति ने जुलाई 2010 में उसे छोड़ दिया और बेटी मार्च 2011 में पैदा हुई।
आरोप है कि व्यक्ति ने पितृत्व नकारा और कहा कि 1999 से उसकी दूसरी शादी है, जिससे दो बच्चे हैं। 2012 में शादी साबित न होने पर वैवाहिक अधिकार बहाली और भरण-पोषण की याचिकाएं खारिज हुईं।
अदालत ने कहा कि वे पितृत्व पर नहीं थीं और बेटी पक्षकार नहीं थी। अगस्त 2024 के डीएनए आदेश के खिलाफ अपील खारिज कर कोर्ट ने कहा कि वैज्ञानिक जांच से पितृत्व का सच सामने आएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से घुट रहा दम, AQI फिर पहुंचा 300 पार; न्यूनतम तापमान में भी गिरावट
यह भी पढ़ें- दिल्ली के ऐतिहासिक अक्षरा थिएटर पर मंडराया खतरा, सीवेज के पानी से घिरी पूरी बिल्डिंग