विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, जनहित में बंद की गईं शराब की 23 दुकानें; 52 और पर लगेगा ताला

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक व्यवस्था और नियमों के उल्लंघन के कारण राजधानी की 23 शराब की दुकानें बंद कर दी हैं। प्रशासन ने 52 अन्य दुकानों को भी जल्द बंद करने की योजना बनाई है।

52 अन्य दुकानों को भी जल्द बंद करने की योजना तैयार की है।

52 अन्य दुकानों को भी जल्द बंद करने की योजना तैयार की है।

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने 23 शराब की दुकानें बंद कीं।

  2. सार्वजनिक उपद्रव और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई।

  3. 52 अन्य दुकानों को भी जल्द बंद करने की योजना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आम लोगों की सुविधा और सार्वजनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजधानी के विभिन्न इलाकों में स्थित शराब की 23 खुदरा दुकानों (रिटेल वेंड्स) को बंद कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाली और जनजीवन को प्रभावित करने वाली 52 अन्य दुकानों को भी जल्द बंद करने की योजना तैयार की है।

कार्रवाई के मुख्य कारण

आबकारी विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) द्वारा यह कदम मुख्य रूप से तीन कारणों से उठाया गया है। वे कारण हैं...

सार्वजनिक उपद्रव (पब्लिक न्यूसेंस)

कई दुकानों के बाहर असामाजिक तत्वों के जमावड़े और अव्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

स्कूलों और धार्मिक स्थलों से नजदीकी

'दिल्ली आबकारी नियम, 2010' के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान या धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। इन नियमों की अनदेखी करने वाली दुकानों पर गाज गिरी है।

एक ही जगह कई दुकानों की भीड़

एक ही इलाके या बाजार में आसपास कई दुकानें होने के कारण ट्रैफिक जाम और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, लोगों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन की समीक्षा की जा रही है। चिह्नित की गई 52 अन्य दुकानों पर भी जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- 1 दिसंबर से दिल्ली-NCR में क्या बदलेगा? नर्सरी में एडमिशन से गैस बुकिंग तक; घने कोहरे को लेकर भी IMD का अलर्ट

यह भी पढ़ें- दिल्ली भाजपा के 12 सदस्यीय कोर ग्रुप का एलान, CM और प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज शामिल; पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।