दिल्ली भाजपा के 12 सदस्यीय कोर ग्रुप का एलान, CM और प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज शामिल; पूरी लिस्ट
दिल्ली भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए अपने कोर ग्रुप की घोषणा की है। इस 12 सदस्यीय समूह में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, दो सांसद और दिल्ली सरकार के दो मंत्री शामिल हैं, जो निगम चुनाव सहित अन्य मामलों में रणनीति बनाएंगे।
-1795859479058_m.webp)
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। (तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है)
HighLights
दिल्ली भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने हेतु कोर ग्रुप बनाया।
कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्री शामिल।
निगम चुनाव सहित महत्वपूर्ण मामलों में रणनीति बनाने में सहायक होगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार दिल्ली प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की घोषणा की गई है। कोर ग्रुप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित 12 सदस्य हैं।
इनके साथ ही प्रदेश प्रभारी और दोनों सह प्रभारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कोर ग्रुप में स्थान दिया गया है।
संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए दिल्ली भाजपा ने कोर ग्रुप की घोषणा की है। इसमें तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, दो सांसदों और दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों को शामिल किया गया है।
कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका होगी
नगर निगम चुनाव सहित अन्य मामलों में रणनीति बनाने में इस कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ ही सांसदों को शामिल करने से संगठन का राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को जमीन पर उतारने में मदद मिलेगी।
कोर ग्रुप के सदस्य
- 1. हर्ष मल्होत्रा (प्रदेश अध्यक्ष)
- 2. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री)
- 3. पवन राणा (प्रदेश संगठन महामंत्री)
- 4. डा. हर्षवर्धन (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष)
- 5. वीरेंद्र सचदेवा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पंजाब प्रदेश सह-प्रभारी)
- 6. जयप्रकाश (राष्ट्रीय मंत्री)
- 7. सतीश उपाध्याय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक)
- 8. रामवीर सिंह बिधूड़ी (सांसद)
- 9. अरविंदर सिंह लवली (विधायक)
- 10. मनोज तिवारी (सांसद)
- 11. प्रवेश वर्मा (मंत्री, दिल्ली सरकार)
- 12. आशीष सूद (मंत्री, दिल्ली सरकार)
विशेष आमंत्रित सदस्य
- 1. डॉ. विनय सहस्रबुद्धे (प्रदेश प्रभारी)
- 2. जयमांग सोरेंग नामग्याल (प्रदेश सह-प्रभारी)
- 3. दर्शना जरदोश (प्रदेश सह-प्रभारी)