विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 दिसंबर से दिल्ली-NCR में क्या बदलेगा? नर्सरी में एडमिशन से गैस बुकिंग तक; घने कोहरे को लेकर भी IMD का अलर्ट

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 01:48 PM (IST)

Delhi NCR New Rules from December 1: दिल्ली-एनसीआर में 1 दिसंबर से नर्सरी एडमिशन शुरू होंगे और घने कोहरे की भी संभावना है। गैस बुकिंग को लेकर क्या नया अपडेट है?

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 1 दिसंबर से नर्सरी एडमिशन फॉर्म भरे जाएंगे।

  2. दिसंबर की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है।

  3. प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-3/4 नियम लागू होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi NCR December 2026 Updates: दिल्ली-एनसीआर में 1 दिसंबर से कई बदलाव के साथ नर्सरी के लिए एडमिशन शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा दिसंबर की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है।

वहीं, अगर दिसंबर के पहले सप्ताह से ही कोहरा छाया तो इसका असर सीधा लोगों के जीवन पर पड़ेगा। जानिए आखिर 1 दिबंसर से क्या-क्या नया होने वाला है- 

1 से 28 दिसंबर तक होंगे एडमिशन

राजधानी दिल्ली के स्कूलों में 1 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक दाखिले के लिए फॉर्म भरा जा सकता है। नर्सरी एडमिशन के लिए डेट्स (Delhi Nursery Admission Dates 2027) का एलान हो चुका है।

नर्सरी में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2027 को 4 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार, प्री-प्राइमरी क्लास के लिए आयु सीमा 4 से 5 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आयु सीमा 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है।

गैस बुकिंग पर अपडेट

1 दिसंबर से गैस बुकिंग को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगर किसी ने अभी तक घरेलू एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, अभी करा सकते हैं। हालांकि, 1 दिसंबर से गैस बुकिंग रुकने या कनेक्शन कटने जैसी स्थिति नहीं आएगी। सरकार द्वारा अनिवार्य की गई इस प्रक्रिया को पूरा कराना जरूरी बना रहेगा।

घने कोहरे से होगी दिसंबर की शुरुआत

राजधानी दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही दिसंबर के पहले सप्ताह से कोहरे की भी शुरुआत हो सकती है।

दिल्ली से सटे शहरों में भी दिसंबर की शुरुआत के साथ घने कोहरे के साथ हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम आदि शहरों में भी तापमान गिर सकता है। हालांकि, घना कोहरा होने से ट्रेनों और हाईवे पर भी असर देखने को मिल सकता है। क्योंकि कोहरे में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

ग्रेप-3 या ग्रेप-4 लागू होने पर बदलेगा नियम

दिल्ली-एनसीआर में अगर 1 दिसंबर से प्रदूषण बढ़ता है तो ग्रेप-3 या ग्रेप-4 फिर से लागू किया जा सकता है। अगर ग्रेप-3 लागू होता है तो फिर से दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर पाबंदियां लग सकती हैं। साथ ही दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉर्म वाला नियम भी लागू किया जा सकता है। 

वहीं, स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव को लेकर अभी कोई नया अपडेट नहीं है। हालांकि, अगर दिसंबर की शुरुआत से ज्यादा सर्दी बढ़ती है तो स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।