विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने गोल्फ लिंक्स डकैती का मामला सुलझाया, महाराष्ट्र और यूपी से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Mon, 20 Apr 2026 03:50 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने पॉश गोल्फ लिंक्स इलाके में हुई डकैती का मामला सुलझा लिया है। 17 अप्रैल 2026 को हुई ...और पढ़ें

दो आरोपियों को मुंबई और एक को उत्तर प्रदेश से दबोचा गया।

दो आरोपियों को मुंबई और एक को उत्तर प्रदेश से दबोचा गया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पॉश गोल्फ लिंक्स इलाके में हुई डकैती का मामला तेजी से सुलझाते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को मुंबई और एक को उत्तर प्रदेश से दबोचा गया।

घटना क्या थी?

17 अप्रैल 2026 को शाम करीब 8:30 बजे तुगलक रोड थाने में पीसीआर कॉल आई कि गोल्फ लिंक्स क्षेत्र में एक घर में डकैती हो रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके घर पर मात्र 4-5 दिन पहले काम पर रखा गया नौकर सुशील ने मुख्य गेट खोलकर 5-6 साथियों को अंदर घुसने दिया। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को धमकाया, बंधक बनाया और जेवरात, नकदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।तुगलक रोड थाने में डकैती व संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

जांच और छापेमारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी तुगलक रोड शांतन सिंह रावत के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया। साइबर पुलिस और न्यू दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ की मदद ली गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के रूटों का सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से निगरानी की गई। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल वाहन की पहचान होने के साथ ह अपराधियों की जानकारी सामने आने लगी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मारुति सुजुकी एर्टिगा टैक्सी में भागते दिखे। 

महाराष्ट्र और यूपी में छापेमारी

पुलिस ने बताया कि इसके मुखबिरों की सूचना के आधार पर तकनीकी मदद से उनकी गतिविधियों का पता लगाया गया। इसके बाद 19 अप्रैल को दो अलग-अलग टीमों ने सफल छापेमारी की।

इस दौरान एक टीम ने मुंबई में छापा मारकर दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार किए। उनके नाम बिहार निवासी गुड्डू कुमार कमात उर्फ राजू (35 वर्ष) और रमन कमात (38 वर्ष) है। रमन भी गुड्डू के ही गांव है। गुड्डू पर डकैती और लूट के सात पुराने मामले दर्ज हैं। वह पहले कई जगहों पर नौकर के रूप में काम कर चुका था। वहीं, रमन वारदात से मात्र तीन दिन पहले पीड़ित परिवार के घर पर काम पर रखा गया था।

वहीं, पुलिस की दूसरी टीम ने उत्तर प्रदेश में छापा मारकर अमित सिंह उर्फ गब्बर (30 वर्ष) को धर दबोचा। वह दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला है। उस पर 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह ऑटो लिफ्टिंग के अपराध भी कर चुका है। उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए शामिल किया गया था। पुलिस के अनुसार, अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे आगे पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली घूम लीजिए, जाति के नाम पर चमक रहे बंगले', तेजस्वी यादव का अमित शाह पर पलटवार

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC की जज स्वर्ण कांता शर्मा ने नरेश बालियान के केस से खुद को किया अलग, नहीं बताया कारण

यह भी पढ़ें- दिल्ली के ठगों के सिर पर चीन का हाथ, एक बैंक खाते से हुआ 115 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन