दिल्ली HC की जज स्वर्ण कांता शर्मा ने नरेश बालियान के केस से खुद को किया अलग, नहीं बताया कारण
दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान की मकोका मामले ...और पढ़ें
-1776640762914-1776676681189-1776676698503_m.webp)
नरेश बालियान द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई से सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने खुद को अलग कर लिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मकोका मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बालियान द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई से सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने खुद को अलग कर लिया। बालियान ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम- 1999 के तहत एक संगठित अपराध से संबंधित मामले में जमानत मांगी थी। अब यह मामला 23 अप्रैल को किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध होगा। न्यायमूर्ति शर्मा ने मामले से खुद को अलग करने का कोई कारण नहीं बताया।
