विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल्ली घूम लीजिए, जाति के नाम पर चमक रहे बंगले', तेजस्वी यादव का अमित शाह पर पलटवार

Published: Mon, 20 Apr 2026 02:57 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

Tejashwi Yadav ने स्व-गणना पंजीकरण के बाद जाति व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने गृह मंत्री Amit Shah से जातिगत ...और पढ़ें

HighLights

  1. तेजस्वी ने स्व-गणना पंजीकरण के बाद जाति व्यवस्था पर टिप्पणी की।

  2. अमित शाह से जातिगत जनगणना पर सरकार का रुख स्पष्ट करने को कहा।

  3. दिल्ली में भी जाति के नाम पर बंगलों का उदाहरण देकर यथार्थ बताया।

राज्य ब्यूरो, पटना। RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार को अपना पंजीकरण पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने जाति व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी की।

Tejashwi Yadav ने दावा यह कि देश में अभी वर्ण व्यवस्था है और कथित समाजवादी दल ही देश का उद्धार कर पाएंगे। इसी के साथ तेजस्वी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit shah को स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार अपने वादे के अनुसार जातिगत जनगणना करवाएगी अथवा नहीं?

बयान जारी कर तेजस्वी ने कहा कि संसद में व्यक्तव्य देते समय शाह को इतनी तो न्यूनतम जानकारी होनी चाहिए कि वर्ण-व्यवस्था में बंटे भारतीय समाज में जाति के नाम पर मकान ही नहीं, बल्कि मोहल्ले टोले, इलाके और संपूर्ण गांव भी होते हैं। देश के अधिसंख राज्यों में असंख्य गांवों के नाम ही जातिसूचक हैं।

शाह को दिल्ली का दौरा करना चाहिए: तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि यूपी-बिहार एवं समाजवादी धारा के क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने से पहले शाह को देश की राजधानी दिल्ली का दौरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ग्रेड-1 इलाकों या सबसे पॉश आवासीय कॉलोनियों स्थित विशालकाय महलनुमा कोठी-बंगलों की नेम-प्लेट और मकान के नाम पर बड़े-बड़े फैंसी, स्टाइलिश डिजाइनर फोंट्स में लिपटी मकान मालिकों की बड़ी-बड़ी जातियां इतरा रही होती हैं या दूसरों को चिढ़ा रही होती हैं।

क्या वे मकान जाति के नाम पर हुए या नहीं? गरीब, दलित और पिछड़ों क्षेत्रों का उपहास करने वाले जाति अपने मकान के नाम में ही नहीं, बल्कि अपनी कंपनी और व्यापारिक प्रतिष्ठान के नाम तक में भी घुसा देते है। यही इस देश का यथार्थ है।

यह भी पढ़ें- JDU की बैठक में नीतीश को फ्री हैंड, तय करेंगे विधायक दल का चेहरा; बिहार दौरे का प्लान भी तय

यह भी पढ़ें- गांधी मैदान में गरजे CM सम्राट चौधरी; बोले- महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं