विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JDU की बैठक में नीतीश को फ्री हैंड, तय करेंगे विधायक दल का चेहरा; बिहार दौरे का प्लान भी तय

Published: Mon, 20 Apr 2026 01:39 PM (IST)

जनता दल यूनाइटेड (JDU) की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया। उन्होंने बिहार का दौरा करने और गठबंधन सहयोगियों से मिलने की योजना बताई।  

नीतीश कुमार चुनेंगे जदयू विधायक दल का नेता। फाइल

नीतीश कुमार चुनेंगे जदयू विधायक दल का नेता। फाइल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। जनता दल युनाइटेड (JDU) की बैठक सोमवार को सीएम आवास में हुई। इसमें विधायक दल का नेता चुनने के लिए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया। 

करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में निशांत कुमार की उपस्‍थ‍िति‍ नहीं थी। 

नीतीश कुमार ने बैठक में कहा कि वे बिहार का दौरा करेंगे। सब अच्‍छा होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में हमलोग मजबूत हुए। अगले चुनाव में और बेहतर होगा। 

पूरे बिहार में म‍िलेंगे गठबंधन के लोगों से

बैठक की बाबत मुख्‍य प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार तय करेंगे कि विधानसभा में विधायक दल का नेता कौन होगा। 

डिप्‍टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी ने प्रस्‍ताव दिया कि नीतीश कुमार ने विकास और सुशासन का जो मॉडल स्‍थापित किया उसके लिए बैठक में प्रस्‍ताव पारित कर उनके प्रत‍ि आभार जताया जाए। 

नीरज कुमार ने बताया कि नीतीश जी संसदीय कार्य से दिल्‍ली रहेंगे, लेकिन वे पार्टी और गठबंधन के साथ‍ियों से मिलते-जुलते रहेंगे। 

निशांत पार्टी के सर्वमान्‍य नेता 

केवल पटना नहीं, राज्‍य के व‍िभ‍िन्‍न इलाकों में वे जाते रहेंगे। जो विकास कार्य किए गए हैं, उसकी प्रगत‍ि कैसी है इसकी जानकारी लोगों से लेंगे।   

उन्‍होंने कहा कि बैठक में निशांत कुमार पर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन यह स्‍वीकार्य है कि पार्टी के सर्वमान्‍य नेता निशांत कुमार हैं। 

बैठक में दोनों डिप्‍टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री मदन सहनी, श्रवण कुमार, श्‍याम रजक, भगवान सिंह कुशवाहा समेत अन्‍य नेता मौजूद थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।