दिल्ली में थप्पड़ के विवाद में दोस्ती का खौफनाक अंत, बदला लेने के लिए बल्ली से वार कर उतारा मौत के घाट
पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर ...और पढ़ें
-1775872054177_m.webp)
बल्ली से ताबड़तोड़ वार कर दोस्त की हत्या। फाइल फोटो
HighLights
गाजीपुर मंडी में मोबाइल विवाद, दोस्त ने दोस्त को मारा।
थप्पड़ के बदले बल्ली से वार कर हत्या की।
आरोपित मूलचंद गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर मुर्गा मंडी में मोबाइल को लेकर दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। एक युवक ने अपने दोस्त को कई थप्पड़ जड़ दिए।
थप्पड़ का बदला लेने के लिए दोस्त ने बल्ली से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रणजीत के रूप में हुई है। गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपित मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल जब्त करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गाजीपुर मुर्गा मंडी के विस्तार का काम चल रहा है। रणजीत यहां मजदूरी कर रहा था। अस्थायी के रूप से यहीं रहता भी था। ट्रैक्टर चालक मूलचंद भी यहां काम करता है। दोनों आपस में दोस्त हैं।
रणजीत ने नशा किया हुआ था। वह अपना मोबाइल लेकर मंडी से बाहर जा रहा था। आरोप है कि मूलचंद ने उसे मोबाइल लेकर बाहर जाने से मना किया। क्योंकि कुछ माह पहले ही रणजीत ने नशे के चक्कर में मोबाइल खो दिया था।
मोबाइल ले जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद ने इतना तूल लिया कि रणजीत ने अपने दोस्त को कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे मूलचंद गुस्सा हो गया।
तीन घंटे तक नहीं पहुंचाया अस्पताल
उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए मंडी में पड़ी बल्ली उठाई और रणजीत के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार कर दिए। उसे लहूलुहान करने के बाद आरोपित ने उसे करीब तीन घंटे तक अस्पताल भी नहीं पहुंचाया। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायल को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित को मंडी से ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- जहानाबाद: स्कूल में मासूम की हत्या का खुलासा, नशे में धुत गार्ड ने दुराचार के बाद ब्लेड से रेता था गला
यह भी पढ़ें- पटना में सैलून संचालक की गला दबाकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला शव
