विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में सैलून संचालक की गला दबाकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला शव

Published: Sat, 11 Apr 2026 05:30 AM (IST)

पटना के संपतचक में 36 वर्षीय सैलून संचालक पिंटू ठाकुर का शव संदिग्ध हालत में घर से 500 मीटर दूर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. संपतचक में 36 वर्षीय सैलून संचालक का शव मिला।

  2. स्वजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।

  3. पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। संपतचक नगर परिषद अंतर्गत शाहपुर वार्ड नंबर 6 में गुरुवार को घर से करीब 500 मीटर दूर युवक पिंटू ठाकुर (36 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया। युवक की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण ठाकुर के पुत्र पिंटू ठाकुर के रूप में हुई है। वह 90 फीट इलाके में सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्वजन और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पिंटू ठाकुर की गला दबाकर बदमाशों ने हत्या कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लोगों का आक्रोश देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोग आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम और श्वान दस्ता को भी मौके पर बुलाया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) पटना रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।