दिल्ली में नशे की लत में लूट का खेल, विरोध करने पर युवक को मारा चाकू; पुलिस ने चार नाबालिग दबोचे
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में लूट का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारने वाले चार नाबालिगों को ...और पढ़ें

पुलिस ने चार नाबालिग बदमाश दबोचे। (AI Generated Image)
HighLights
लूट का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा गया।
पुलिस ने चार नाबालिग बदमाशों को गिरफ्तार किया।
नशे की लत के लिए करते थे लूट की वारदातें।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर युवक की कमर में चाकू घोंपने वाले चार नाबालिग बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू व लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।
पकड़े गए बदमाश चाकू दिखाकर सड़कों पर लोगों से लूट की वारदात करते थे। नशीला पदार्थ खरीदने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार रावल ने बताया कि 28 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि पांडव नगर क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से वार किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां घायल हालत एक युवक मिला। पुलिस ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया।
कमर पर घोंपा चाकू
घायल ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ जनता गार्डन से गुजर रहा था। जब वे रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचे तो चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। लूटपाट करने लगे। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी कमर पर चाकू घोंप दिया।
फोन लूटकर ले गए। पुलिस ने लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एक बदमाश लाल टी-शर्ट और कैप पहने दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला। उसके जरिये पुलिस ने बदमाश की पहचान की।
पांडव नगर थाना क्षेत्र से उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथियों को भी पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; जनसेवा केंद्र संचालक से की थी लूट
यह भी पढ़ें- मोगा में कोरियर कर्मी पर लूट की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला; लोगों ने पीछा का आरोपित दबोचे
