विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; जनसेवा केंद्र संचालक से की थी लूट

Published: Mon, 30 Mar 2026 07:21 PM (IST)

लखीमपुर खीरी पुलिस ने फरवरी में जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  2. फरवरी में जनसेवा केंद्र संचालक से की थी लूट।

  3. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली।

संवाद सूत्र, रुकुंदीपुर कैमहरा (लखीमपुर)। फरवरी माह में जनसेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है।पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।इसके बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोरैय्या चमरू निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 13 फरवरी की शाम करीब सात बजे जनसेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान गोला लखीमपुर रोड पर खंताताल के पास पीछे से आ रही डिजायर कार सवार लोगों ने रुकने का इशारा किया।

ये सामान किया था चोरी

बाइक रोककर कार सवार लोगों को रास्ता बताते समय बाइक की टंकी पर रखा काला बैग लेकर कार सवार युवक लोग लेकर फरार हो गए। बैग में 500 GB हार्ड डिस्क, लेपटाप, चार्ज, फिंगर डिवाइज, छः पासबुक बैंक व पांच ATM, पैन कार्ड, डीएल. दो वालेट, एक पेन ड्राइव, लगभग 27000 रुपये नकद, दो चाभी सहित कागजात रखे थे।

रोहित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान आरोपित पर फरधान पुलिस एवं स्वाट टीम ने लूट के फरार चल रहे मासूम पर 25000 का इनाम घोषित किया था। रविवार रात पुलिस ने फरधान थाना क्षेत्र के नरदौल पुल पर हुई मुठभेड़ में सिंगाही थाना के गांव सिंगहा खुर्द निवासी मासूम अली पुत्र छोटन्न को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत पर CM योगी ने जताया दुख, बभनान-गौराचौकी रोड पर हुआ था हादसा

पुलिस के मुताबिक बदमाश मासूम के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा और लूट के 1726 रुपये बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश मासूम को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया।