विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत पर CM योगी ने जताया दुख, बभनान-गौराचौकी रोड पर हुआ था हादसा

Published: Mon, 30 Mar 2026 06:33 PM (IST)

गोंडा में बभनान-गौराचौकी मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बभनान-गौराचौकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दोस्तों की मौत पर दुख जताया।

  3. पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, बभनान (गोंडा)। बभनान-गौराचौकी मार्ग स्थित मझरेठी गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। जिला व पुलिस प्रशासन को मौके पर जाकर प्रकरण की जानकारी लेने के साथ पीड़ित परिवार की मदद का निर्देश दिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

छपिया के सिकरी टप्पाकोट निवासी डब्लू ने दी गई तहरीर में कहा कि उनका बेटा अमरदीप सक्सेना बाइक से साथी खुटिहन निवासी शिव श्याम व कर्महवा निवासी रितिक के साथ बाजार से वापस घर लौट रहे थे। बभनान-गौराचौकी मार्ग स्थित मझरेठी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीन घायल हो गए।

इकलौता भाई था अमरदीप

बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक अमरदीप दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक शिव श्याम मौर्य पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक रितिक चार भई-बहनों में दूसरे नंबर था। कक्षा नौ में पढ़ता था। तीनों मृतकों की शादी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष केजी राय ने बताया कि अज्ञात चालक के मुकदमा दर्ज किया गया है

तरबगंज : सेझिया बालू की रहने वाली बतिसिया को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

कर्नलगंज : कटरा बाजार के सेरापार पूरे बहोरी निवासी वीरेंद्र कुमार बाइक से कर्नलगंज गए थे। वापस घर लौटते समय उमरिया के पास सांड से टकराकर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. मोहम्मद मुदास्सिर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया गया है।