विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन इमारतों तक फैली; 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Published: Sat, 25 Apr 2026 09:32 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके में देर रात एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जो तीन इमारतों तक फैल गई।

HighLights

  1. लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग।

  2. आग तीन इमारतों तक फैली, 14 फ्लैट प्रभावित हुए।

  3. दमकल ने 14 लोगों को सुरक्षित निकाला, कोई घायल नहीं।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके में शुक्रवार देर रात आग लग गई। नानक मोटर के पास लगी इस आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल को सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के अनुसार आग एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में लगी, जो धीरे-धीरे फैलकर आसपास की तीन इमारतों तक पहुंच गई। आग की चपेट में कुल 14 फ्लैट आ गए। घटना के समय अधिकतर लोग अपने घरों में मौजूद थे। आग के चलते अफरातफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026-04-25 at 9.21.44 AM (1)

सभी 14 लोग सुरक्षित निकाले गए

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रभावित फ्लैटों में रहने वाले लोगों को अस्थायी रूप से पड़ोसियों और परिचितों के यहां ठहराया गया है।

विभाग के अनुसार करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस अभियान में कुल सात दमकल गाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक तौर पर ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

WhatsApp Image 2026-04-25 at 9.21.44 AM

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पंजाबी बाग के पास झुग्गी बस्ती में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अबुल फजल एन्क्लेव में शिक्षण संस्थान में लगी आग, ऊंची लपटें उठने पर फट गई दीवार; एक गार्ड घायल