विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के पंजाबी बाग के पास झुग्गी बस्ती में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

Published: Sat, 25 Apr 2026 02:49 AM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग के पास एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे कई झुग्गियां ...और पढ़ें

पंजाबी बाग के पास झुग्गी में लगी आग। (फोटो- एएनआई)

पंजाबी बाग के पास झुग्गी में लगी आग। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में झुग्गी बस्ती में आग लगी।

  2. आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

  3. दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

डिजिटल, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के पास स्थित एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर के ईदगाह चौराहे के पास तीन गैराजों में भीषण आग, दो कारें खाक, लखनऊ अग्निकांड जैसा हादसा होते बचा

यह भी पढ़ें- हापुड़ के पिलखुवा में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान