विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के पिलखुवा में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published: Fri, 24 Apr 2026 11:42 PM (IST)

हापुड़ के पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई और वह आग का गोला ...और पढ़ें

HighLights

  1. पिलखुवा फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी भीषण आग।

  2. चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।

  3. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्लाई ओवर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कार चालक कूद गया और अपनी जान बचा ली। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

दमकल विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आस पास सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्लाई ओवर पर एक कार में आग लग गई है।

आग लगने की सूचना पर दो यूनिट घटना स्थल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनट में कार धू-धू कर पूरी जल गई।

WhatsApp Image 2026-04-24 at 23.32.15

कार में अकेला था ड्राइवर

पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान का कहना है कि जानकारी करने पर पता चला कि कार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी के रहने वाले नरेंद्र की है, जिसे उसका चालक मुकेश कुमार चला रहा था।

चालक मुकेश ने बताया कि वाहन चलते समय अचानक आग लग गई। घटना के समय वह कार में अकेला था और समय रहते बाहर निकल गया। कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसको मौके पर मौजूद पुलिस ने सामान्य करवा दिया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: झुंझुनूं में डंपर-बोलेरो की भीषण टक्कर, गाड़ियों में आग लगने से तीन की मौत

यह भी पढ़ें- रायबरेली के लालगंज में चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, तीन साल के बच्चे की जलकर मौत