विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: झुंझुनूं में डंपर-बोलेरो की भीषण टक्कर, गाड़ियों में आग लगने से तीन की मौत

Published: Fri, 24 Apr 2026 11:33 PM (GMT+05:30)

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जलने से मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं।

झुंझुनूं में डंपर-बोलेरो की भीषण टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो)

झुंझुनूं में डंपर-बोलेरो की भीषण टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के राजगढ़-पिलानी से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की जलने से मौत हो गई।

गुरुवार देर रात राजमार्ग पर एक डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

बोलेरो में सवार आठ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पिलानी जा रहे थे। मृतक हनुमानगढ़ के निवासी थे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हमीरवास पुलिस थाना अधिकारी रायिसंह सुथार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।

मृतकों के शवों का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- जयपुर: गोद में बच्चा लिए एस्केलेटर पर चढ़ी महिला, पैर फिसला और फिर... ASI ने बचाई जान