विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के अबुल फजल एन्क्लेव में शिक्षण संस्थान में लगी आग, ऊंची लपटें उठने पर फट गई दीवार; एक गार्ड घायल

Published: Fri, 24 Apr 2026 10:31 AM (IST)

दिल्ली के अबुल फजल एन्क्लेव में एक शिक्षण संस्थान में आग लग गई, जहां जमात-ए-इस्लामी हिंद का पब्लिशिंग हाउस संचालित होता है। इस घटना में एक गार्ड घायल हो गया।

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के अबुल फजल एन्क्लेव में आग लगी।

  2. जमात-ए-इस्लामी हिंद के पब्लिशिंग हाउस में घटना।

  3. आग बुझाने के दौरान एक गार्ड घायल हुआ।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में जामिया नगर के अबुल फजल एन्क्लेव स्थित एक शिक्षण संस्थान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। उक्त भवन में जमात-ए-इस्लामी हिंद का पब्लिशिंग हाउस मरकजी मक्तबा ए इस्लामी संचालित होता है। नीचे किताबों का काम होता है।

वहीं, ऊपर पब्लिशिंग हाउस का दफ्तर है। ऊपर के तल पर ही आग लगी है। बताया कि सुबह 8.05 बजे आग लगने की सूचना दी गई। आग की लपटें उठने पर दीवार फट गई और ईंट छिटककर गार्ड को जा लगी।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी में मोहल्ला क्लीनिक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

घायल होने पर गार्ड को पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं, मौके पर आठ फायर टेंडर भेजे गए। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।