विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी में मोहल्ला क्लीनिक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
Published: Sat, 18 Apr 2026 06:01 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी पुलिया के पास एक मोहल्ला क्लीनिक में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को ...और पढ़ें

दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक में लगी आग। फोटो: जागरण

दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक में लगी आग। फोटो: जागरण

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी में मोहल्ला क्लीनिक में आग

  2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग, क्लीनिक का बड़ा हिस्सा जला

  3. दमकल ने आग बुझाई, कोई जनहानि नहीं हुई

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कर्दमपुरी पुलिया के पास स्थित मोहल्ला क्लीनिक में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। मेन रोड पर बने इस क्लीनिक में आग इतनी तेजी से फैली कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की चपेट में आकर क्लीनिक का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया, जिससे अंदर रखे उपकरण और अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में PNB के ड्राॅप बाॅक्स से गायब हो गया 5 लाख का चेक, कैश भी हो गया; बिल्डर ने दर्ज कराई एफआईआर