विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में PNB के ड्राॅप बाॅक्स से गायब हो गया 5 लाख का चेक, कैश भी हो गया; बिल्डर ने दर्ज कराई एफआईआर

By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
Published: Sat, 18 Apr 2026 04:17 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक बिल्डर का PNB ड्रॉप बॉक्स से 5 लाख रुपये का चेक गायब हो ...और पढ़ें

बिल्डर की ओर से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई। जागरण

बिल्डर की ओर से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई। जागरण

HighLights

  1. PNB ड्रॉप बॉक्स से बिल्डर का 5 लाख का चेक गायब हुआ

  2. गायब चेक को बाद में किसी और व्यक्ति ने कैश करा लिया

  3. बिल्डर ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। प्रीत विहार इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बिल्डर की ओर से बैंक के ड्रॉप बॉक्स में डाला गया पांच लाख रुपये का चेक गायब हो गया और बाद में किसी और ने चेक को कैश करा लिया गया। इस मामले में बैंक स्टाफ के शामिल होने का शक जताया जा रहा है।

गगन विहार निवासी बिल्डर संजय बंसल के अनुसार, उनका सेविंग खाता Punjab National Bank (PNB), प्रीत विहार में है। उन्होंने गत नौ अप्रैल को अपने कर्मचारी दीपक शर्मा को इंडियन बैंक की कश्मीरी गेट शाखा का account payee  चेक दिया था, जिसे PNB की प्रीत विहार शाखा के ड्रॉप बॉक्स में डाला था। इसके बावजूद रकम उनके खाते में नहीं आई।

बैंक के रिकॉर्ड में चेक ही नहीं मिला 

जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि संबंधित चेक बैंक रिकॉर्ड में ही नहीं है। आगे जानकारी जुटाने पर सामने आया कि उक्त चेक को 13 अप्रैल 2026 को इंडियन बैंक की कश्मीरी गेट शाखा से कैश करा लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि चेक बॉक्स से चेक चोरी कर फर्जी तरीके से रकम निकाली गई है, जिसमें बैंक के किसी कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है।

उनका कहना है कि चेक जमा करने और कैश कराने की पूरी प्रक्रिया बैंक के सीसीटीवी में कैद है, जिससे सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना प्रीत विहार और डीसीपी पूर्वी दिल्ली को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी पूर्वी दिल्ली राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का काम जारी, आरके आश्रम मार्ग पर पहुंची CM रेखा गुप्ता; अधिकारियों को सख्त निर्देश